मेगा मिलेनियम पर ED की बड़ी छापेमारी, करोड़ों की करेंसी बरामद

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ मुंबई और दिल्ली में छापेमारी की है। इस दौरान करोड़ों रुपये की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद की गई है। ईडी ने मुंबई और दिल्ली में करीब आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापे मारे, जिनमें कंपनी के दफ्तर, निदेशकों के आवास और महाराष्ट्र के करजत स्थित एक फार्महाउस शामिल है। सुबह से शुरू हुई तलाशी में कई अहम दस्तावेज और नकदी मिली है।
जांच का केंद्र मुंबई के कंसल्टेंट और कारोबारी हरीश देधिया हैं। ईडी के मुताबिक, देधिया, उनकी पत्नी धारा देधिया और कंपनी के अन्य निदेशकों को दुबई और सिंगापुर की कुछ संदिग्ध कंपनियों से बड़ी रकम विदेशी मुद्रा के रूप में मिली थी। एजेंसी को शक है कि यह रकम अवैध तरीके से भारत लाई गई। आरोप है कि देधिया ने अपने कर्मचारियों या अन्य लोगों को नाममात्र का निदेशक बनाकर कई कंपनियां बनाईं। इन कंपनियों के गठन के एक साल के भीतर ही इनके खातों में सैकड़ों करोड़ रुपये आ गए, जिन्हें बाद में कई दूसरी कंपनियों के जरिए घुमाया गया। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है।
तस्वीर: Wikimedia Commons ()
