दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, पच्चीस अधिकारियों की कुर्सी बदली

दिल्ली पुलिस में 23 अक्टूबर को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने उपराज्यपाल के आदेश पर 25 से ज्यादा आईपीएस और डैनिप्स अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इस बदलाव में क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल, सिक्योरिटी, आर्थिक अपराध शाखा और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स समेत कई अहम इकाइयों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। मोनिका भारद्वाज को एडिशनल सीपी क्राइम से हटाकर एडिशनल सीपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बनाया गया है। राहुल मलिक और गौरव शर्मा को एडिशनल सीपी सिक्योरिटी की जिम्मेदारी मिली है। राजा बंथिया डीसीपी टेक्नोलॉजी के साथ डीसीपी आईटी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। नेहा यादव डीसीपी पीएमएमसी बनी हैं, जबकि प्रवीण कुमार त्रिपाठी को स्पेशल सेल से हटाकर पुलिस कमिश्नर सचिवालय में डीसीपी नियुक्त किया गया है। डॉ. विकास श्योकंद डीसीपी स्पेशल सेल, आशीष कुमार डीसीपी ईओडब्ल्यू और रोहित गुप्ता डीसीपी सिक्योरिटी बनाए गए हैं।
तस्वीर: Wikimedia Commons (GODL-India)
