LIVE राष्ट्रीय संस्करण Sunday, 25 October 2026 ई-पेपर | publicvoicenewsnetwork.in

जनता की आवाज़ • सत्य की सेवा • बिना डर, बिना समझौते

ताज़ा खबर
सूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगासूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगा
अपराध

मुंबई में 1.30 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

दिनांक: Friday, 23 October 2026 | समय: 04:05 PM | लेखक: | श्रेणी: अपराध

मुंबई। महाराष्ट्र साइबर विभाग ने 1.30 करोड़ रुपये की ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि ठगी गई रकम का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा फ्रीज कर लिया गया है। मामला एक 68 वर्षीय व्यक्ति से जुड़ा है, जिसे शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर करीब 1.30 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। धोखेबाजों ने अधिक रिटर्न का वादा कर पीड़ित को विभिन्न बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर करने के लिए प्रेरित किया।

शिकायत मिलने के बाद महाराष्ट्र साइबर के नोडल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। तकनीकी और वित्तीय जांच में पता चला कि 30 लाख रुपये दो ऐसे बैंक खातों में पहुंचे थे, जिन्हें प्रथम स्तर के लाभार्थी खातों के रूप में इस्तेमाल किया गया था। बाद में इन खातों के जरिए रकम अन्य खातों में भेजी गई। कार्रवाई में श्वेता विकल गुप्ता (41) और योगेश विवेकानंद देसाई (46) को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि श्वेता एमबीए डिग्री धारक हैं, जबकि योगेश एक बीमा कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी हैं। आरोप है कि दोनों ने अपने बैंक खातों का इस्तेमाल मनी म्यूल के रूप में होने दिया।

तस्वीर: Wikimedia Commons ()

संबंधित ख़बरें