LIVE राष्ट्रीय संस्करण Sunday, 25 October 2026 ई-पेपर | publicvoicenewsnetwork.in

जनता की आवाज़ • सत्य की सेवा • बिना डर, बिना समझौते

ताज़ा खबर
सूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगासूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगा
उत्तर प्रदेश

28 अक्टूबर से पूर्वांचल में बारिश, पश्चिमी यूपी में आज बौछारें

दिनांक: Saturday, 24 October 2026 | समय: 03:35 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। सहारनपुर, मेरठ, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के आसपास के इलाकों में दोपहर के बाद बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, हालांकि सुबह-शाम ठंडक बढ़ रही है। बड़ा बदलाव 28 अक्टूबर से दिखेगा। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है, जिसके प्रभाव से पूर्वांचल में बारिश का नया दौर शुरू होने की आशंका है। सोनभद्र, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर और चित्रकूट समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने किसानों को फसल और कृषि कार्यों को लेकर पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी है। शुक्रवार को बांदा का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और बरेली का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

तस्वीर: https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Monsoon_Maharashtra_India_Rain_Landscape_(1)_10.jpg (CC BY-SA 4.0)

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

बिजली उपभोक्ताओं के लिए यूपीपीसीएल ने जारी किए व्हाट्सऐप नंबर

25 October 2026

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए क्षेत्रवार व्हाट्सऐप नंबर जारी किए हैं। अब उपभोक्ता…