बिग बॉस 20: वीकएंड का वार में रोहित शेट्टी संभालेंगे कमान

मुंबई। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस बार वीकएंड का वार एपिसोड खास होने वाला है। होस्ट के रूप में इस बार रोहित शेट्टी कमान संभालेंगे। शो के नए प्रोमो सामने आए हैं, जिनमें काजी तौकीर एक बार फिर छाए हुए हैं।
गायिकी से दर्शकों का दिल जीत चुके काजी अब डांस से भी धमाल मचा रहे हैं। प्रोमो में वह ऋतिक रोशन के मशहूर गाने ‘एक पल का जीना’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं। एक अन्य प्रोमो में अरिश्फा खान काजी के लिए खास रोटी बनाती दिखीं, जिस पर 21 दिल की आकृतियां बनी थीं। काजी ने बताया कि 21 साल पहले उन्होंने ‘फेम गुरुकुल’ जीता था।
वहीं एक भावुक पल में यंग डीएसए रोते नजर आए। दरअसल काजी ने ‘आने वाला पल…’ गाना उनके पिता को समर्पित किया, जो यंग के पिता का पसंदीदा गाना था। पुराने संघर्ष के दिन याद कर यंग भावुक हो गए।
तस्वीर: Wikimedia Commons ()
