LIVE राष्ट्रीय संस्करण Sunday, 25 October 2026 ई-पेपर | publicvoicenewsnetwork.in

जनता की आवाज़ • सत्य की सेवा • बिना डर, बिना समझौते

ताज़ा खबर
सूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगासूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगा
ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली के तीन स्कूलों को बम धमकी, परिसर खाली कराए गए

दिनांक: Friday, 23 October 2026 | समय: 04:07 PM | लेखक: | श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते हरकत में आ गए।

धमकी भरे ई-मेल लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय, रोहिणी के वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल और मयूर विहार के सलवान पब्लिक स्कूल को मिले। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार सुबह 9.37 और 9.57 बजे धमकी की सूचना मिली, जिसके बाद टीमों को तुरंत स्कूलों में भेजा गया। एहतियात के तौर पर तीनों स्कूलों के परिसर खाली करा लिए गए।

बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड, पुलिस और दमकल कर्मी परिसरों में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार अब तक तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। धमकी भरे ई-मेल कहां से भेजे गए और इसके पीछे कौन है, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और स्कूल प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है।

तस्वीर: Wikimedia Commons ()

संबंधित ख़बरें