LIVE राष्ट्रीय संस्करण Sunday, 25 October 2026 ई-पेपर | publicvoicenewsnetwork.in

जनता की आवाज़ • सत्य की सेवा • बिना डर, बिना समझौते

ताज़ा खबर
सूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगासूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगा
मानवाधिकार

ग्वालियर में अवैध मदरसे पर छापा, 26 बच्चे बरामद

दिनांक: Friday, 23 October 2026 | समय: 04:05 PM | लेखक: | श्रेणी: मानवाधिकार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अवैध रूप से संचालित एक मदरसे पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग की छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया। आयोग की अध्यक्ष ने टीम के साथ दबिश दी, जिसमें मौके से 8 बच्चियां और 18 बच्चे बरामद किए गए। आयोग को सूचना मिली थी कि झांसी रोड इलाके में एजी ऑफिस के पास अंजुमन इस्लाहे मुआशरा समिति द्वारा दारुल कुरआन नाम से अवैध मदरसा संचालित किया जा रहा है।

निरीक्षण में आयोग को कई गंभीर कमियां मिलीं। मदरसे में कुल 15 बच्चियां और 42 बच्चे पंजीकृत बताए गए, लेकिन जांच में पाया गया कि कोई भी बच्चा स्कूली शिक्षा ग्रहण नहीं कर रहा है। पूछताछ में कुछ बच्चों ने बताया कि वे स्कूल में पंजीकृत तो हैं, लेकिन कभी स्कूल गए ही नहीं। आयोग ने अवैध रूप से चल रहे मदरसे को बंद कर बरामद बच्चों को सुरक्षित बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की निगरानी में सौंप दिया है और जांच शुरू कर दी है। बच्चों के शिक्षा के अधिकार और उनके संरक्षण को लेकर आयोग ने मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं।

तस्वीर: Wikimedia Commons ()

संबंधित ख़बरें

मानवाधिकार

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन, दस देशों के प्रतिनिधि

25 October 2026

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन दो हजार छब्बीस का आयोजन पच्चीस अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में किया गया।…