LIVE राष्ट्रीय संस्करण Sunday, 25 October 2026 ई-पेपर | publicvoicenewsnetwork.in

जनता की आवाज़ • सत्य की सेवा • बिना डर, बिना समझौते

ताज़ा खबर
सूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगासूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगा
राजनीति

कस्टम जुर्माने पर घिरे भगवंत मान, दिल्ली बीजेपी का तीखा हमला

दिनांक: Friday, 23 October 2026 | समय: 04:04 PM | लेखक: | श्रेणी: राजनीति

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर दिल्ली एयरपोर्ट पर लगे 50 हजार रुपये के कस्टम जुर्माने को लेकर सियासत गरमा गई है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने इस मामले पर मान और आम आदमी पार्टी को घेरते हुए सवाल खड़े किए हैं। भाजपा का आरोप है कि विदेश यात्रा से लौटते समय मान ने कस्टम नियमों का उल्लंघन किया, जिसके बाद कस्टम अधिकारियों ने उनके सामान की जांच की और जुर्माना लगाया। भाजपा ने इस पूरे मामले पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा है।

दरअसल, मान अपनी पत्नी के साथ पेरिस के निजी दौरे से लौट रहे थे। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे ग्रीन चैनल से बाहर निकल रहे थे, तभी कस्टम अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। सूत्रों के मुताबिक, उनके पास पेरिस से खरीदे गए महंगे कपड़े, जूते, बेल्ट और गहने थे, जिनकी कीमत टैक्स-फ्री सीमा से अधिक थी और जिनकी घोषणा नहीं की गई थी। इसी पर 50 हजार रुपये का चालान काटा गया। वहीं आम आदमी पार्टी ने इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए केंद्र पर मान को परेशान करने का आरोप लगाया है।

तस्वीर: Wikimedia Commons ()

संबंधित ख़बरें