LIVE राष्ट्रीय संस्करण Sunday, 25 October 2026 ई-पेपर | publicvoicenewsnetwork.in

जनता की आवाज़ • सत्य की सेवा • बिना डर, बिना समझौते

ताज़ा खबर
सूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगासूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगा
राजनीति

बिहार कैबिनेट बैठक अचानक टली, सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज

दिनांक: Friday, 23 October 2026 | समय: 04:04 PM | लेखक: | श्रेणी: राजनीति

पटना। बिहार मंत्रिपरिषद की 23 अक्टूबर को प्रस्तावित अहम बैठक अचानक स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में यह बैठक शुक्रवार शाम पांच बजे मुख्य सचिवालय स्थित सभागार में होनी थी, लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने स्थगन की आधिकारिक जानकारी देते हुए कारण ‘अपरिहार्य’ बताया है। आदेश सभी विभागों के प्रमुखों, मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों को भेज दिए गए हैं।

बैठक के अचानक टलने से प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। नई तारीख या समय की कोई आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, जिससे विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों और नीतिगत निर्णयों पर असर पड़ने की आशंका है। इन प्रस्तावों को इसी बैठक में मंजूरी मिलनी थी। इससे पहले 15 अक्टूबर को पत्र जारी कर सभी विभागों को बैठक की सूचना दी गई थी। अब सबकी निगाहें मंत्रिमंडल सचिवालय पर टिकी हैं, जो जल्द ही नई तिथि तय कर मंत्रियों को सूचित करेगा। स्थगन के पीछे की असल वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, जिसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

तस्वीर: Wikimedia Commons ()

संबंधित ख़बरें