अमेरिका में ईंधन संकट गहराया, ट्रंप ने शीतयुद्ध-कालीन कानून लगाया

वॉशिंगटन। अमेरिका में ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं, जिससे आम लोगों में भारी नाराजगी है। मध्यावधि चुनावों से ठीक पहले डीजल की कमी और बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चिंता बढ़ा दी है। हालात से निपटने के लिए ट्रंप ने 1950 के शीतयुद्ध काल के डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट को लागू कर दिया है।
दूसरी ओर मध्य पूर्व में अमेरिका, इसराइल और ईरान के बीच सैन्य तनाव चरम पर है। ईरान ने अपनी भूमिगत ड्रोन और मिसाइल निर्माण इकाइयों का वीडियो जारी कर ताकत का प्रदर्शन किया है। होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों पर हमलों के दावों से वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर चिंता गहरा गई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति बाधाओं के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जारी रह सकता है, जिसका असर दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ेगा।
तस्वीर: Wikimedia Commons ()
