लखनऊ समेत सात शहरों में आवास विकास की ई-नीलामी होगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ समेत सात शहरों में खाली पड़े प्लाट, मकान और अन्य संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी कराने जा रहा है। इच्छुक लोग चार नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि पांच नवंबर को ई-नीलामी होगी।
लखनऊ में अवध विहार योजना, डायमंड डेयरी योजना, इंदिरा नगर, इंदिरा नगर विस्तार, आम्रपाली योजना, राजाजीपुरम, विकास नगर और वृंदावन आवासीय योजना समेत कई क्षेत्रों में संपत्तियां उपलब्ध हैं। लखनऊ के अलावा मेरठ, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र में भी नीलामी की जाएगी। राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत अयोध्या, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, सुलतानपुर और लखीमपुर खीरी में भी प्लाट उपलब्ध हैं।
आवास आयुक्त अनिल ढींगरा ने बताया कि जिन भूखंडों के लिए केवल एक बोली प्राप्त होगी, उनके लिए दोबारा आवेदन मांगे जाएंगे। इसके लिए सात से 26 नवंबर तक पंजीकरण होगा और 27 नवंबर को ऑनलाइन नीलामी कराई जाएगी।
तस्वीर: Wikimedia Commons ()
