LIVE राष्ट्रीय संस्करण Sunday, 25 October 2026 ई-पेपर | publicvoicenewsnetwork.in

जनता की आवाज़ • सत्य की सेवा • बिना डर, बिना समझौते

ताज़ा खबर
सूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगासूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगा
ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-1 लागू, एक्यूआई 244 के पार पहुंचा

दिनांक: Wednesday, 21 October 2026 | समय: 01:55 PM | लेखक: | श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप के पहले चरण के उपाय लागू कर दिए हैं। राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक तेजी से बिगड़ा है।

आयोग के बयान के अनुसार 20 अक्टूबर को दिल्ली का एक्यूआई 179 यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में था, जो 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बढ़कर 244 यानी ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। मौसम विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भी एक्यूआई के ‘खराब’ श्रेणी में बने रहने की संभावना है।

ग्रैप-1 के तहत कई पाबंदियां लगाई गई हैं। होटलों, रेस्तरां और खुली खाने-पीने की जगहों पर तंदूर में ईंधन के तौर पर कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। साथ ही डीजल जनरेटर का उपयोग केवल आपातकालीन या बहुत जरूरी स्थितियों में ही किया जा सकेगा।

तस्वीर: Wikimedia Commons (CC0)

संबंधित ख़बरें