विश्व बैंक रिपोर्ट: एआई से नौकरियां नहीं, शुरुआती भर्तियां हुईं संकरी

विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से नौकरियां खत्म होने के बजाय इसका असर करियर की शुरुआती सीढ़ी पर पड़ रहा है। कंपनियों में शुरुआती स्तर की भर्तियों के अवसर संकरे होते जा रहे हैं।
रिपोर्ट बताती है कि एआई दोहराव वाले और प्रवेश स्तर के कार्यों को तेजी से बदल रहा है, जिससे नए स्नातकों के लिए पहला अवसर पाना पहले से कठिन हुआ है। हालांकि कुशल और अनुभवी पेशेवरों की मांग बनी हुई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि युवाओं के लिए अब डिग्री के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल, तकनीकी समझ और निरंतर सीखने की क्षमता सबसे बड़ा हथियार है। शिक्षा संस्थानों और उद्योगों को साथ मिलकर पाठ्यक्रमों को बदलते समय के अनुरूप ढालना होगा।
तस्वीर: Wikimedia Commons (CC BY-SA 4.0)
