सेंसेक्स 143 अंक गिरकर बंद, आईटी शेयरों में दिखी तेजी

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 143 अंक टूटकर 73,709.69 अंक पर और निफ्टी 77 अंक फिसलकर 22,811.35 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी उतार-चढ़ाव रहा और निफ्टी मिडकैप 50 सूचकांक 267 अंक गिरकर 16,500.20 पर बंद हुआ।
गिरावट के माहौल में भी आईटी शेयरों ने दम दिखाया। विप्रो 3.57 प्रतिशत, परसिस्टेंट 3.13 प्रतिशत, इंफोसिस 2.87 प्रतिशत, टीसीएस 2.77 प्रतिशत और टेक महिंद्रा 2.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष gainers में रहे।
दूसरी ओर एबीबी इंडिया 6.33 प्रतिशत, मणप्पुरम फाइनेंस 5.62 प्रतिशत, एसआरएफ 5.22 प्रतिशत, वोडाफोन आइडिया 5.21 प्रतिशत और सीमेंस 5.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ शीर्ष losers में शामिल रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यूरोपीय बाजारों में बढ़त दर्ज हुई, जबकि सर्राफा बाजार में सोना-चांदी भी नरम रहे।
तस्वीर: Wikimedia Commons (CC BY-SA 3.0)
