पाकिस्तान में दो सौ साल पुराना हिंदू मंदिर तोड़ने का आरोप

पाकिस्तान से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। वहां करीब दो सौ साल पुराने एक हिंदू मंदिर को तोड़ने के प्रयास का आरोप लगा है। आरोप है कि राम लीला मंदिर को गिराकर उसकी जगह व्यावसायिक प्लाजा बनाने की कोशिश हो रही है। सदियों धार्मिक विरासत के संरक्षण की यह मांग अब व्यापक रूप से उठाई जा रही है। पुराना यह मंदिर न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि क्षेत्र की साझा सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा भी माना जाता है। स्थानीय हिंदू समुदाय और विरासत सं सभी की नजर प्ररशासनिक रुख पर है।क्षण से जुड़े लोग ऐसी किसी भी कोशिश का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है और व्यावसायिक हितों के लिए विरासत को नुकसान पहुंचाना गलत है। मामले को लेकर प्रशासन की ओर से स्पष्ट कार्रवाई और मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग तेज हो गई है।
