LIVE राष्ट्रीय संस्करण Sunday, 25 October 2026 ई-पेपर | publicvoicenewsnetwork.in

जनता की आवाज़ • सत्य की सेवा • बिना डर, बिना समझौते

ताज़ा खबर
सूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगासूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगा
उत्तर प्रदेश

मशाल जुलूस निकाल दोषी को फांसी की मांग कर दिया ज्ञापन

दिनांक: Sunday, 28 June 2026 | समय: 11:23 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश

उमंग गुप्ता आशीष बाबा तहसील अतर्रा अतर्रा बांदा। बिहार के भरत तिवारी फर्जी एनकाउंटर किए जाने के विरोध में लोगों ने मसाल जुलूस निकाल कर पूरे मामले की न्यायिक जांच कराकर दोषी लोगों को फांसी दिए जाने की मांग की राष्ट्रपति व मुख्य न्यायाधीश दिल्ली को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार शिवकांत मिश्रा को सौंपा। पीड़ित परिवार को मदद व सुरक्षा की व्यवस्था दिए जाने की भी उठाई मांग। बिहार के भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर किए जाने का मामला इन दिनों तूल पकड़ रहा है आए दिन लोग धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम जारी किए हुए हैं शनिवार को देर शाम नगर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गौरा बाबा धाम में नगर के सैकड़ो लोगों ने जमा होकर हाथों में मसाल लेकर भरत तिवारी अमर रहे, भरत तिवारी के हत्यारों को फांसी दो फांसी दो, जिस हिंदुस्तानी का खून न खौले खून नहीं हो पानी में के क्रांतिकारी नारों के साथ गांधी चौक पहुंचे जहां नारी बड़ी हुआ प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति व मुख्य न्यायाधीश दिल्ली को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार शिवकांत मिश्रा को सौंप कर घटना को फर्जी तरीके से दिखाकर एनकाउंटर किए जाने के मामले की पूरी जांच कर कर दोषी लोगों को फांसी देने की मांग की इसी के साथ पीड़ित परिवार को सुरक्षा व मदद की भी मांग की इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख रणजीत सिंह अधिवक्ता सूरज बाजपेई विवेक बिंदु तिवारी पंडित जैन कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष राधाकृष्ण कांत तिवारी ध्रुव उपाध्याय ने सीधा सुनियोजित हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द पूरे मामले की न्यायिक जांच हो जिस प्रकार एक क्रांतिकारी समाजसेवी की हत्या की गई है ऐसे लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी देने का काम होना चाहिए कार्यक्रम का समापन सुभाष प्रतिमा पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ कार्यक्रम का संचालन सूरज बाजपेई ने किया।इस दौरान गणेश अग्निहोत्री महेंद्र चौरिहा सुरेश व्यास विनय मिश्रा नाम: प्रकाश त्रिवेदी ,अंकुर तिवारी, विकास दीक्षित,आदित्यराज पांडेय, अनम तिवारी, हेतराम कबीर, हरिहर मिश्रा जी राजेन्द्र मिश्रा,राकेश बाजपेयी, कपिल वाजपेई राजू त्रिवेदी भरत मिश्रा अनिल मिश्रा राजेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

बिजली उपभोक्ताओं के लिए यूपीपीसीएल ने जारी किए व्हाट्सऐप नंबर

25 October 2026

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए क्षेत्रवार व्हाट्सऐप नंबर जारी किए हैं। अब उपभोक्ता…