LIVE राष्ट्रीय संस्करण Sunday, 25 October 2026 ई-पेपर | publicvoicenewsnetwork.in

जनता की आवाज़ • सत्य की सेवा • बिना डर, बिना समझौते

ताज़ा खबर
सूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगासूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगा
पुलिस एवं प्रशासन

बिहार में 57 पुलिस अधिकारियों का तबादला, 49 बने डीएसपी

दिनांक: Friday, 23 October 2026 | समय: 04:53 AM | लेखक: | श्रेणी: पुलिस एवं प्रशासन

पटना। बिहार में पुलिस प्रशासन के स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर एसपी, डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के 57 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, अतिरिक्त प्रभार और पदोन्नति की है। इनमें पांच एसपी के तबादले के साथ ही 49 इंस्पेक्टरों को प्रमोट करके पुलिस उपाधीक्षक बनाकर नई तैनाती दी गई है।

अधिसूचना के अनुसार बीसैप-16 के समादेष्टा अपराजित को पटना के विधि-व्यवस्था एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मुकुल कुमार रंजन को समस्तीपुर का ग्रामीण एसपी और आलोक रंजन को भागलपुर का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। मधुबनी की एएसपी रहीं रश्मि को पटना का रेल एएसपी और अजय प्रसाद को सीआईडी (विशेष अपराध) का एएसपी बनाया गया है।

इसके अलावा रौशन कुमार गुप्ता को औरंगाबाद का डीएसपी (साइबर अपराध), अंकुर कुमार को पटना का रेल डीएसपी और कंचन राज को सीआईडी (विशेष अपराध) का डीएसपी बनाया गया है। अरुण कुमार को मद्य निषेध इकाई और शालिग्राम कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में तैनाती मिली है। सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

तस्वीर: https://commons.wikimedia.org/wiki/File%3APuneet_Kardam_with_Bihar_Police_at_Indo-Nepal_Border_Raxaul.jpg (CC BY-SA 4.0)

संबंधित ख़बरें

पुलिस एवं प्रशासन

देहरादून में नाइट स्ट्राइक, शराब पीकर वाहन चलाने पर 17 गिरफ्तार

25 October 2026

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस ने देर रात तक अनावश्यक रूप से घूमने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन…