पुलिस मुख्यालय के 18 डीएसपी को मिला कार्य आवंटन

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में पदस्थ 18 डीएसपी को कार्य आवंटन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस महानिदेशक ने गुरुवार को कार्य आवंटन आदेश जारी किए। इसके तहत हिमाली पाठक को सीआईडी, आशीष भराडे और अंजली रघुवंशी को साइबर, शीला सुराणा को लेखा, प्रदीप बाल्मीकी को प्रबंध और बृजमोहन द्विवेदी को विधि शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।
आदेश के अनुसार सुनील गुप्ता सीआईडी, वीरेंद्र झा और मनोज कुमार सिंह प्रशासन, जवाहरलाल सिंह सिसोदिया अजाक, आशा चौधरी विशेष शाखा, अर्जुन सिंह मुजाल्दे प्रशिक्षण विशेष शाखा, मनोज गुप्ता महिला सुरक्षा, पंकज गीते एससीआरबी, अजय चानना लोक सेवा गारंटी, बृजेश कुमार मालवीय और राजीव कुमार गुप्ता शिकायत शाखा तथा योगेश कुरचानिया पुलिस सुधार शाखा में पदस्थ किए गए हैं। कार्य आवंटन के बाद सभी अधिकारी अपनी-अपनी शाखाओं में दायित्व संभालेंगे। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि नए कार्य आवंटन से विभिन्न शाखाओं के कामकाज में तेजी आएगी और लंबित प्रकरणों के निस्तारण में मदद मिलेगी। साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और पुलिस सुधार जैसी अहम शाखाओं में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती को प्राथमिकता दी गई है, ताकि जनसेवा से जुड़े मामलों में बेहतर परिणाम सामने आ सकें।
तस्वीर: Wikimedia Commons ()
