नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरा, दो मजदूरों की मौत

नैनीताल। जिले के मेहरागांव में देर रात बड़ा हादसा हो गया। निर्माण स्थल पर दीवार बनाने का काम चल रहा था, तभी अचानक पहाड़ी से मलबा भरभराकर मजदूरों के ऊपर गिर गया। हादसे में नेपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मजदूर को सीएचसी भवाली पहुंचाया गया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने हंगामा किया। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस हादसे के कारणों और निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की जांच कर रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
तस्वीर: https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Stranded_mules_during_the_Uttarakhand_Floods_of_2013_as_encountered_by_People_for_Animals_during_a_rescue_operation.jpg (CC BY-SA 4.0)
