Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : भू-विवाद निपटारे को लेकर प्रत्येक गुरुवार आयोजित हो रहा अंचल-सह-थाना दिवस

Follow

Published on: 10-07-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। भूमि संबंधी विवादों के त्वरित और पारदर्शी निष्पादन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले में प्रत्येक गुरुवार को अंचल-सह-थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष पहल का उद्देश्य नागरिकों को भूमि विवादों से संबंधित मामलों में समयबद्ध न्याय एवं समाधान प्रदान करना है, जिससे शांति और सुव्यवस्था बनी रहे।

आज आयोजित अंचल-सह-थाना दिवस के तहत कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए, 9 मामलों का निपटारा स्थल पर ही कर लिया गया, जबकि शेष 10 मामलों पर प्रक्रिया जारी है।

अब तक इस पहल के तहत कुल 486 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 328 मामलों का निष्पादन सफलतापूर्वक किया गया है, और 149 मामले प्रक्रियाधीन हैं। जिला में भूमि विवादों के समाधान को लेकर एक परिणामोन्मुख प्रयास किया जा रहा है।

अंचल-सह-थाना दिवस में अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित राजस्व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहकर विवादों की समग्र जांच करते हैं, दस्तावेजों का सत्यापन करते हैं तथा ज़रूरत पड़ने पर दोनों पक्षों की सहमति से निर्णय लिया जाता है।

धालभूमगढ़ के अंचलाधिकारी श्री समीर कच्छप ने इसी तरह के एक मामले को लेकर बताया कि ग्राम छौईड़ा के सुकलाल हांसदा (आवेदक) के साथ दूसरे पक्ष का खेती करने को लेकर विवाद था, दोनों पक्षों में आपसी समझौता कराते हुए विवाद सुलझाया गया, दोनों पक्ष ने इस फैसले पर खुशी भी जतायी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क