Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा के नारों से डी ए वी खड़िया परिसर हुआ गुंजायमान

Published on: 24-01-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में 23 जनवरी 2025 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 128वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई l प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय ने सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तदुपरांत अपने संबोधन में नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस हमारे युग पुरुष हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन अपनी सुख सुविधाओं को त्याग कर देश को आजाद करने में लगा दिया। तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा तथा दिल्ली चलो जैसे नारे तत्कालीन जनता को जगाने एवं कर्तव्य बोध कराने में पूरी तरह सफल रहे l

साथ ही साथ उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि हम अपनी ईमानदारी, वफादारी एवं कर्मठता से अपना कर्तव्य निर्वहन करें, यही हम सभी के लिए सच्ची और अच्छी देशभक्ति है। कक्षा छठवीं के छात्र आयुष्मान सिंह एवं अभिनव कुमार ने जहां नेताजी की जीवनी एवं उनके नारों से सभी को कर्तव्य बोध कराया वहीं आशिक द्विवेदी ने खूनी हस्ताक्षर कविता (वह खून कहो किस मतलब का, जिसमे उबाल का नाम नहीं, वह खून कहो किस मतलब का, आ सके देश के काम नहीं) कविता का सस्वर वाचन कर सबके अंदर उमंग, कर्तव्य बोध एवं देश प्रेम के प्रति प्रेरणा का भाव पैदा किया। कार्यक्रम संचालन सीसीए प्रभारी मंजू शुक्ला तथा इतिहास शिक्षक डॉक्टर आनंद मोहन सिंह ने बखूबी निभाया। कार्यक्रम प्रभावी एवं प्रेरणास्पद रहा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क