Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

पुलिस के बल पर आवाज दबा रही है योगी सरकार – वीके शुक्ला

Published on: 18-12-2024

– कांग्रेस पार्टी द्वारा विधान सभा घेराव के आवाहन पर नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट

– कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वीके शुक्ला, पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, पूर्व पालिकाध्यक्ष मो. इलियास सहित दर्जनों पदाधिकारी गिरिफ्तार

रायबरेली। उ0प्र0 की बिगड़ती व्यवस्था, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, छात्रों की समस्याओ, बढ़ती बेरोजगारी, मँहगाई आदि को लेकर कांग्रेस पार्टी ने 18 दिसम्बर 2024 को विधान सभा घेराव का कार्यक्रम घोषित किया था। कांग्रेस के प्रदर्शन को विफल करने के लिए उ0प्र0 की योगी सरकार ने पूरे प्रदेश मे जिलेवार कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचने से रोकने के लिए उन्हें हाउस अरेस्ट किया और बाहर निकलने वालों की गिरिफ्तारी की।

गिरिफ्तार नेता कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा कि उ.प्र. की योगी सरकार पुलिस के बल पर जनता की आवाज दबाने का काम कर रही है।  निर्दोषों को जेल भेज रही है। अपराधियों को संरक्षण दे रही हैं।
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शत्रोहन सोनकर ने कहा कि भाजपा सरकार समाज में नफरत फैला रही है।

मंदिर-मस्जिद के झगड़े लगाकर समाज को तोड़ने का काम किया जा रहा है। योगी सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद कांग्रेसी शेर विधान सभा के पास तक पहुंचने में सफल हो गये। सोनकर ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं महिला कार्यकर्ताओ के साथ पुलिस द्वारा की गयी अमानवीय कार्यवाही की निन्दा की।

रायबरेली जनपद मे पूर्व विधायक अशोक सिंह, वरिष्ठ नेता राजकुमार दीक्षित, सुशील पासी, जेपी त्रिपाठी, गौरव मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाफिज रियाज, सूर्य कुमार बाजपेयी, जफरूल हसन, अखिलेश अवस्थी, विनय द्विवेदी, अरूण श्रीवास्तव, सुल्तान खान, पिन्टू सोनकर, पंकज शर्मा, अंशू सोनकर, शिवा सोनकर, हरिश्चन्द्र मिश्रा, रामनरेश यादव, संजय सोनकर, राहुल मिश्रा, संतोष सोनकर, विनीत पासवान, राहुल सोनकर, लक्ष्मीशंकर चौधरी, आमीन पठान, अरशद खान, विजय लोधी, रामू चौरसिया, पुष्पा यादव, राजू बीज, अमर चौधरी, राजेश चौधरी, प्रदीप सोनकर, अशोक चौधरी, हंसराज चौधरी, विजय सिंह प्रधान, गुड्डू पासी, शैलेन्द्र कुमार पाल, अमित मौर्या, राजकुमार मौर्या, आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरिफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क