Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

बाबा निर्मल दास मंदिर मे कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Published on: 26-09-2024

शुभम् व सर्वेश को संयुक्त रूप से दंगल केसरी किया गया घोषित 

खीरों, रायबरेली। सोमवार को बाबा निर्मल दास मंदिर मेडौली के परिसर में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजित की गई। जिसमें कई प्रांतों के पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। इस कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में मेरठ के पहलवान शुभम् और सन्तकबीरनगर के पहलवान सर्वेश तिवारी को संयुक्त रूप से दंगल केसरी घोषित किया गया।

बाबा निर्मल दास मंदिर सेवा समिति द्वारा मेडौली द्वारा आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में कोरवां के पहलवान अनुज ने लखनऊ के पहलवान जोतीपाल को हराया । इसके बाद पल्टीखेड़ा के पहलवान विशाल ने फतेहपुर के आशू को, इसी गांव के आदित्य ने गोविंदपुर के संदीप को, बांदा के नितिन ने लखनऊ के मंगल को, पल्टीखेड़ा के अंकित ने भिंड के दीपक को, इसी गांव के बादल ने पुरवा उन्नाव के उस्मान को, इसी गांव के रिशू ने कानपुर के उमेश को पराजित किया।

बसिगवा के बसंत ने महराजगंज के चंदन को, कानपुर के सचिन ने बहराइच के लोहा सिंह को, बदरका के सुलखान ने कानपुर के मंदीप को, हरदौलपुर के विजय ने लखनऊ के हरिपाल को, अयोध्या के बाबा छोटा लाड़ी ने बदरका के दिलीप को हराकर जीत दर्ज की। संतकबीरनगर के पहलवान सर्वेश तिवारी और मेरठ के शुभम के बीच कांटे का मुकबाबला हुआ। जिसमें दोनों पहलवान एक दूसरे पर भरी पड़े।

अंत में समिति ने दोनों को संयुक्त रूप से दंगल केसरी घोषित कर दिया। सभी विजेता पहलवानों को भाजपा के मण्डल अध्यक्ष शिवराम सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता का आंखों देखा हाल ग्रामप्रधान दिनेशबाबू भारती ने सुनाया। निर्णायक सूर्यप्रकाश लोधी और छंगालाल यादव थे। इस अवसर पर अशोक सिंह, शिवराज वर्मा, राम आसरे मास्टर, राम कुमार लोधी, दिलीप गुप्ता, राजन सिंह, अनिल सिंह, रमाशंकर यादव, सूर्य प्रकाश लोधी, छंगालाल यादव सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक और आसपास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क