Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

‘‘हमारी शक्ति- हमारा ग्रह’’ थीम पर हिण्डाल्को में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

Published on: 22-04-2025

ब्यूरो चीफ – संतोष कुमार रजक

रेणुकूट(सोनभद्र)। हर वर्ष दिनांक 22 अप्रैल को मनाया जाने वाला ‘विश्व पृथ्वी दिवस’, हिण्डाल्को, रेणुकूट में पूरे जोश से मनाया गया। हिण्डाल्को इन्वायरमेंट सेल द्वारा हिण्डाल्को मानव संसाधन भवन लॉन में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के मुखिया समीर नायक, क्लस्टर एच.आर. हेड जसबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने भाग लिया। इस वर्ष की पृथ्वी दिवस की थीम ‘‘हमारी शक्ति- हमारा ग्रह’’ के अनुरूप सभी ने पृथ्वी को अधिक से अधिक पौधरोपण कर हरा-भरा रखने तथा पेड़ लगाकर, प्लास्टिक का प्रयोग कम करके, ऊर्जा की बचत एवं प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर हम भी इस अभियान में अपना योगदान सुनिश्चित करने का अपना संकल्प दोहराया। इस मौके पर जागरुकता रैली का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर इन्वारमेंट सेल के प्रमुख सत्यजीत आचार्या ने हिण्डाल्को में पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। साथ ही वार्षिक पौधरोपण के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। वहीं इस मौके पर समीर नायक ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस पर ही नहीं बल्कि हर दिन हम सभी को सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका का निर्वहन सुनिश्चित करना होगा तभी हम इस धरा को हरा- भरा रखने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। हमारा उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, प्रदूषण को कम करना, प्राकृतिक संसाधनों की बचत और उचित उपयोग, रीसायक्लिंग को बढ़ावा देना और पेड़-पौधों को लगाकर धरती को हरा-भरा बनाना है। इस अवसर पर जसबीर सिंह ने कहा कि हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम न केवल अपने प्लांट को बल्कि अपने घर और आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों में जागरुकता फैलाकर और अपनी आदतों में सुधार कर अपने आने वाली पीढ़ी के लिए पृथ्वी को संरक्षित करने में करने में अपना सहयोग सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने किसी विशेष अवसर जैसे- जन्मदिन, वार्षिकोत्सव व अन्य अवसरों पर आदत स्वरूप पौधरोपण अवश्य करना चाहिए साथ ही बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर समीर नायक एवं जसबीर सिंह ने एक सुर में सभी से पौधा लगाकर धरती को हरा-भरा व स्वच्छ रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हिण्डाल्को के वरिष्ठ अधिकारी जयश्री तिवारी, विवेक कुमार, राजेश दूबे, कर्नल (सेनि.) रोहित शर्मा, तपस चौधरी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन इन्वारमेंट सेल के प्रमुख सत्यजीत आचार्या ने किया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्लांट के विभिन्न विभागों, हिण्डाल्को स्कूल में प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम में पृथ्वी दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क