Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

महिला विश्वविद्यालय सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया

Follow

Published on: 08-07-2025

प्रोजेक्ट उत्थान के तहत सभी प्रखंडों में PVTG समुदाय एवं परिवारों का सर्वेक्षण कार्य हेतु कार्यशाला का आयोजन

उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने कार्यशाला को किया संबोधित, बोले..ईमानदारी से रिपोर्टिग करें ताकि कार्ययोजना बनाते हुए कार्य किया जा सके

महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं का 18 दल सर्वेक्षण कार्य में शामिल

जमशेदपुर (झारखंड)। जिले में PVTG (Particularly Vulnerable Tribal Groups) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक स्थिति, सरकारी योजनाओं की पहुंच और आवश्यकताओं के मूल्यांकन हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट उत्थान के तहत एक सर्वेक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार महिला विश्वविद्यालय सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला को उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने संबोधित किया।

मौके पर जिला योजना पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस विशेष सर्वेक्षण में महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर की अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, भूगोल एवं इतिहास संकाय की 104 छात्राएं (रिजर्व सहित) सहभागी बनेंगी, जो प्रखंडवार क्षेत्र में जाकर PVTG परिवारों से संपर्क कर ज़मीनी वास्तविकताओं का आंकलन करेंगी।

उपायुक्त ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी स्टूडेंट्स के साथ-साथ जागरूक नागरिक भी हैं। यह सर्वेक्षण आपके लिए एक महत्वपूर्ण लर्निंग एक्सपीरियंस होगा। इसमें आपकी आदर्श सोच (idealism) और प्रशासन की संवेदनशीलता मिलकर एक सार्थक प्रयास बनेगा। हम चाहते हैं कि चीज़ों को ईमानदारी से रिपोर्ट किया जाए, ताकि हमें सटीक और ग्रासरूट स्तर की जानकारी मिल सके।

उपायुक्त ने बताया कि PVTG समुदाय समाज के सबसे वंचित वर्गों में से एक है। सरकार ने इन्हें प्रिमिटिव नहीं, बल्कि वल्नरेबल मानते हुए विशेष योजनाएं शुरू की हैं। योजनाओं की जमीनी हकीकत को समझने के लिए छात्राओं से अपील किया कि वे ट्रूथफुल ऑब्जर्वेशन करें और लोगों से संवाद कर उनके अनुभवों को गहराई से जानें। उन्होने कहा कि समस्या को देखकर छोड़ना नहीं है, इस नजरिए से काम करेंगे तो किसी भी समाज, समुदाय का विकास नहीं हो पाएगा। समस्या को समझते हुए उसका निष्पादन करना इस पूरे अभ्यास का उद्देश्य है।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि सर्वेक्षण का उद्देश्य सरकार की योजनाएं PVTG गांवों तक पहुंच रही या नहीं इसकी सटीक जानकारी संग्रहित करना है। सर्वेक्षण के माध्यम से PVTG परिवारों की सामाजिक- आर्थिक स्थिति का गहन आकलन करना है। इस प्रक्रिया का अंतिम उद्देश्य यह है कि जो भी योजना बनाई जाए, वह तथ्यात्मक आंकड़ों एवं वास्तविक आवश्यकताओं के आधार पर हो, जिससे योजनाओं का क्रियान्वयन और अधिक प्रभावशाली एवं उद्देश्यपूर्ण बन सके।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क