Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

वृद्धाश्रम में महिलाओं ने मिलकर किया भव्य भंडारा

Published on: 09-06-2024


शकील अहमद

  • महिलाओं ने किया भव्य कीर्तन भजन, भगवान जय श्री राम सनी देव वा बजरंग बली की पूजा अर्चना की
  • शांति नगर की महिलाओं ने वृद्ध जनों को किया प्रसाद वितरण

सरोजनीनगर, लखनऊ l जेठ महीने का अपना एक विशेष महत्व है। तपती हुई गर्मी चिलचिलाती धूप में जेठ के मंगल को शहर के श्रद्धालु कही पर भगवान जय श्री राम, बजरंगबली तो कही शनि देव को समर्पित करते हुए भंडारों का आयोजन करते हैं। यह परंपरा राजधानी लखनऊ में सैकड़ो वर्ष पुरानी है। लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में जगह-जगह इस परंपरा का विस्तार हुआ है। भगवान बजरंगबली को समर्पित इन भंडारों में भक्त चना हलवा, पूरी सब्जी, छोले पूरी, छोला चावल बूंदी कोल्ड ड्रिंक लस्सी आदि का प्रसाद वितरित करते हैं।

शीतल जल के साथ वितरित होते प्रसाद से सारा शहर तृप्त होता है। इन भंडारों की परंपरा की शुरुआत नवाबी कार्यकाल से ही शुरू हो गई थी। बढ़ते आधुनिकीकरण ने इसको नया रूप दिया। इसी क्रम में सरोजनी नगर क्षेत्र स्थित शांति नगर की महिलाओं ने मिलकर शनिवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया और भगवान श्रीराम, शनिदेव और बजरंगबली की पूजा अर्चना की और सभी ने मिलकर कीर्तन भजन किया।

उसके पश्चात महिलाओं सहित भक्तगणों ने वृद्धाश्रम जाकर प्रसाद वितरण किया और वृद्ध जनों को प्रेम पूर्वक प्रसाद देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर राजधानी प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, मिडिया प्रभारी शैलेंद्र वा शकील अहमद, मोहमद मलिक सहित पत्रकार बंधु, शांति नगर की महिलाएं भक्तगण अनीता यादव, प्रीति तिवारी, भावना यादव, संतोषी शुक्ला, प्रेमा, मेघा, पप्पी पाल, आरती भदोरिया, शीला सिंह प्रतिष्ठा, रिंकी यादव, सोनू यादव, जितेंद्र उदयवीर सिंह, एंथोनी राजेश सिंह, गुड्डू सिंह, अवधेश सूर्यवंशी अशोक यादव उपस्थित रहे l

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क