Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

Winter Travel Places: स्विट्जरलैंड से भी अधिक खूबसूरत हैं भारत के ये प्रसिद्ध हिल स्टेशन, घूमने पर नहीं होंगे लाखों खर्च।

Published on: 18-01-2025

स्विट्जरलैंड अपनी खूबसूरत वादियों और पहाड़ों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहां के शानदार नजारों का अनुभव लेने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां पर आना चाहते हैं। स्विट्जरलैंड एक बेहद खूबसूरत और आकर्षक पर्यटन स्थल है। स्विट्जरलैंड में साल भर अच्छा मौसम रहता है। स्विट्जरलैंड की झीलें, बर्फीले पहाड़, झरने और हरियाली किसी भी पर्यटक का मन मोह लें। हिंदी फिल्मों में अक्सर स्विट्जरलैंड की सुंदरता दिखाई जाती है।

बता दें कि सामान्य परिवारों के लिए विदेश यात्रा बजट हिला देने वाली हो सकती है। तो वहीं कई अन्य कारणों से भी लोग स्विट्जरलैंड की सैर पर नहीं जा पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जिनको मिनी स्विट्जरलैंड भी माना जाता है। ऐसे में आप चाहें तो स्विट्जरलैंड के नजारों का लुत्फ भारत में उठा सकते हैं। बता दें कि सर्दियों के मौसम में भारत की कुछ जगहें स्विट्जरलैंड जैसी बन जाती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको भारत के मिनी स्विट्जरलैंड कही जाने वाली जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
औली
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित औली एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह समुद्र तल से करीब 3000 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। इसको भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। क्योंकि यहां की खूबसूरत वादियां और घास के मैदान स्विट्जरलैंड की तरह दिखते हैं। यहां पर सर्दियों में लोग स्कीइंग के लिए पहुंचते हैं। वहीं पैराग्लाइडिंग के लिए भी यह जगह काफी फेमस है।
गुलमर्ग
जम्मू-कश्मीर में स्थित गुलमर्ग की खूबसूरती को आप निहारते रह जाएंगे। आपको यह स्विट्जरलैंड से कम नहीं लगेगा। इस जगह को लोग स्वर्ग का द्वार भी कहते हैं। यह कश्मीर की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक है। यहां पर ऊंचे क्रिसमस के पेड़, बर्फ से ढके पहाड़ और हरे-भरे खूबसूरत घास के मैदान आपके मन को खुश कर देंगे।
भद्रवाह
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में स्थित भद्रवाह घाटी है। यह घाटी बहुत ज्यादा खूबसूरत है और इसकी प्राकृतिक सुंदरता भी अद्भुत है। यहां पर ऊंचे देवदार के जंगल, हरे-भरे घास के मैदान और रोमांचक एक्टिविटी इस जगह को स्विट्जरलैंड से कम नहीं बनाती है। भद्रवाह में आप पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। आप यहां पर कैंपिंग और ट्रैकिंग के लिए भी जा सकते हैं।
खज्जियार
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कई हिल स्टेशन हैं, इसमें से खज्जियार की खूबसूरती को देखकर आप धोखा खा जाएंगे कि कहीं यह स्विट्जरलैंड तो नहीं है। चंबा जिले में स्थित खज्जियार हिल स्टेशन को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यह देखने में भी काफी शानदार हैं, यहां पर खूबसूरत घास के मैदान, वन क्षेत्र और नीले पानी की झील आदि। इसके अलावा यहां पर देवदार और चीड़ के ऊंचे-ऊंचे पेड़ और घूमने के लिए शानदार ट्रैक खज्जियार को विदेशी जगह जैसा बनाता है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क