Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

पहले T20 में बल्लेबाज हावी होंगे या गेंदबाज? जानें आंकड़ों से लेकर पिच रिपोर्ट तक की पूरी जानकारी।

Published on: 22-01-2025

India vs England 1st T20: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास स्टार खिलाड़ियों की फौज है, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं। इन दोनों टीमों के बीच पिछला टी20 मैच टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हुआ था। तब भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से पटखनी दी थी। अब दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कोलकाता के ग्राउंड की पिच किसे मदद कर सकती है।

 

बल्लेबाजों को मिल सकती है मदद

ईडन गार्डन्स की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां बल्ले पर गेंद उछाल के साथ आती है। इसी वजह से इस ग्राउंड पर बैटिंग करना आसान हो जाता है और खूब चौके-छक्के देखने को मिलते हैं। अगर मैच में ओस आई, तो गेंदबाजों के लिए परेशानी आ सकती है। इसी वजह से भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में 2 स्पिनर और तीन फास्ट बॉलर के साथ उतर सकती है। कोलकाता की पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है।

टॉस का रोल हो सकता है अहम

कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर अभी तक कुल 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 5 में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। वहीं 7 मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। ऐसे में टॉस का रोल अहम हो सकता है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 155 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 137 रन रहा है।

पाकिस्तानी टीम ने बनाया था हाईएस्ट टोटल

इस मैदान पर T20I में सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तानी टीम के नाम है। टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2016 में T20I मैच में 201 रन बनाए थे। वहीं सबसे छोटा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम है। बांग्लादेश ने साल 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I मैच में 70 रन बनाए थे।

भारतीय टीम के नाम ही कोलकाता के मैदान पर हाईएस्ट स्कोर चेज करने और सबसे कम स्कोर डिफेंड करने का रिकॉर्ड है। भारत ने 162 रनों का स्कोर साल 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I मैच में चेज किया था।

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड: 

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई , वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क