Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

हिजबुल्लाह के लड़ाके “पेजर” का उपयोग क्यों कर रहे हैं? लेबनान ब्लास्ट की अंदरूनी कहानी

Follow

Published on: 18-09-2024
 

लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को एक साथ एक वक्त पर हजारों ब्लास्ट हुए। इससे शहरभर में अफरा-तफरी मच गई। हजारों सीरियल ब्लास्ट में 3 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं। अबतक 8 लोगों की मौत हो गई। इतनी बड़ी संख्या में धमाकों के बाद से सड़क, घर और दुकानों में चीख-पुकार मच गई। धमाकों की आवाज सुनकर जो जहां था, वहीं सन्न रह गया। देखते ही देखते अस्पतालों में घायलों के इलाज के लिए भीड़ लग गई।

पेजर्स को हैक कर बैटरी में किया गया ब्लास्ट

इन धमाकों की शुरुआती जानकारी में पता चला कि लेबनान में हिजबुल्ला के लड़ाकों के पेजर्स को हैक करके उनकी बैटरी में रिमोट ब्लास्ट किया गया है। इसीलिए पूरे लेबनान में जगह-जगह एक साथ हजारों पेजर्स फट पड़े। इससे पूरे शहर में दहशत का माहौल हो गया। लोग अपने परिजनों का हालचाल जानने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

ज्यादातर पेजर्स हिजबुल्लाह के लोग कर रहे थे इस्तेमाल

धमाकों से पहले किसी ने हाथ में पेजर लिया हुआ था, किसी की जेब में रखा था। किसी के पर्स में पेजर रखा हुआ था। किसी के बैग में रखा हुआ था। जहां भी पेजर रखा था, वहीं पर ब्लास्ट हो गया। जिन पेजर्स में ब्लास्ट हुआ, उनमें से ज्यादातर पेजर्स को हिजबुल्लाह संगठन के लोग कैरी कर रहे थे।

इन ब्लास्ट में इजरायल का हाथ होने की आशंका

मालूम हो कि इजरायल हिजबुल्लाह के खिलाफ लड़ रहा है। इसीलिए हिजबुल्लाह ने इस हमले में इजरायल का हाथ होने की आशंका जताई है। लेबनान में हुए इन सीरियल ब्लास्ट को लेकर अभी तक इजरायल की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

लेबनान के कम्युनिकेशन नेटवर्क में इजरायल ने लगाई सेंध

दरअसल, हिजबुल्लाह को शक था कि उसके कम्युनिकेशन नेटवर्क के कुछ लोगों को इजरायल ने खरीद लिया है। इसी के बाद इस संगठन में इंटरनल कम्युनिकेशन के लिए मोबाइल को बैन कर दिया गया था और उसके मेंबर पेजर से कम्युनिकेट करते थे।

मालवेयर की मदद से पेजर में किया गया ब्लास्ट

अब हिजबुल्लाह को शक है कि इजरायल ने किसी मालवेयर की मदद से उनके पेजर में ब्लास्ट करवाए हैं। खास बात ये है कि लेबनान में ही नहीं सीरिया में भी हिजबुल्लाह के लोग इन धमाकों में घायल हुए हैं। लेबनान में ईरान के राजदूत भी घायल हुए हैं। लेबनान के हॉस्पिटल इन धमाकों में घायल हुए लोगों से भरे पड़े हैं। हिजबुल्लाह ने लोगों से ब्लड डोनेट करने की अपील की है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क