Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

स्वामित्व योजना के तहत आयोजित प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण

Published on: 18-01-2025
  • प्रधानमंत्री जी ने आप सबको समृद्ध बनाने का जो संकल्प लिया था आज वह  साकार हुआ – दिनेश प्रताप सिंह
  • भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण होने से ग्रामीण क्षेत्रों का होगा सशक्तीकरण – मंत्री
  • स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनकी जमीन का स्वामित्व प्रदान करना – जिलाधिकारी

रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वामित्व योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशभर के 50,000 से अधिक गांवों में 65 लाख प्रॉपर्टी कार्डों का वितरण और योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद व लखनऊ में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम, जिसमें स्वामित्व योजनान्तर्गत 28,839 ग्रामों की 40,49,500 घरौनियों के वितरण का सजीव प्रसारण जनपद के रायबरेली विकास प्राधिकरण के कम्युनिटी हॉल रतापुर में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में देखा गया तथा सजीव प्रसारण के माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री जी व मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया।

इसी क्रम में जनपद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात, उत्तर प्रदेश सरकार दिनेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अमृता सिंह द्वारा जनपद के 278 लाभार्थियों को स्वामित्व योजना के अन्तर्गत स्वामित्व प्रमाण पत्र (घरौनी) का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी के संकल्प के क्रम में जनपद में आयोजित इस कार्यक्रम में गांव के लोगों को स्वामित्व योजना के अन्तर्गत स्वामित्व प्रमाण पत्र (घरौनी) का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जी ने आप सबको समृद्ध बनाने का जो संकल्प लिया था आज वह साकार हुआ है, जो देश को समृद्ध बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगा, प्रधानमंत्री जी ने कहा था जब तक गांव समृद्ध नही होगा तब तक देश समृद्ध नही होगा।

इसलिए देश को विकसित करने के लिए गांव को विकसित करना आवश्यक है। आज जनपद में लगभग 1,10,000 स्वामित्व प्रमाण पत्र (घरौनी) का लाभार्थियों को वितरण पूर्ण हो गया है। प्रधानमंत्री जी के संकल्प में रायबरेली कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। इसके लिए जनपद की राजस्व टीम को बधाई। उन्होंने कहा कि भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण होने से ग्रामीण क्षेत्रों का सशक्तीकरण होगा, इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी और यदि होगी तो अधिकारियों द्वारा उसका निस्तारण कराने में आसानी होगी।

उन्होंने कहा कि लाभार्थी स्वामित्व प्रमाण पत्र के आधार पर अपना रोजगार करने व अपने परिवार की तरक्की के लिये बैंक से लोन ले सकेंगे, जिसका उपयोग कर वह अपने परिवार को समृद्ध व आत्मनिर्भर बना सकेंगे।

          जिलाधिकारी ने कहा कि स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनकी जमीन का स्वामित्व प्रदान करना है। यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास के लिये एक महत्वपूर्ण कदम है।

धन्यवाद ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ द्वारा किया गया तथा बताया गया कि आज जनपद, समस्त तहसील , समस्त विकास खण्ड व 477 ग्राम पंचायत में घरौनी का वितरण किया गया।

          इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सतीश चन्द्र मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ब्रजेश तिवारी, तहसीलदार सदर प्रज्ञा द्विवेदी व जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण व लाभार्थिगण उपस्थित रहें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क