Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले विराट कोहली का अहम निर्णय, इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

Published on: 21-01-2025

Virat Kohli Set To Play In Ranji Trophy: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए थे और उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गए थे। पहले मैच में तो उन्होंने शतक लगाया था, लेकिन इसके बाद उनकी फॉर्म चली गई और वह रन बनाना तो दूर, क्रीज पर टिकने के लिए तरसते रहे। सीरीज में वह ज्यादातर मौकों पर वह ऑफ स्टंप की गेंद पर स्ट्रोक लगाते हुए आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया में भारत के 1-3 से सीरीज हारने के बाद बीसीसीआई ने अपने अनुबंधित क्रिकेटरों के लिए फिटनेस से जुड़ी कोई समस्या नहीं होने पर घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया है। अब कोहली रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं।

 

आखिरी बार साल 2012 में खेला था रणजी ट्रॉफी मुकाबला 

विराट कोहली को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय टीम की स्क्वाड में भी मौका मिला है। अब इस बड़े टूर्नामेंट से पहले वह रणजी ट्रॉफी में खेलकर लय हासिल करना चाहेंगे। खास बात ये है कि उन्होंने 30 जनवरी से  रेलवे के खिलाफ होने वाले दिल्ली के मुकाबले के लिए खुद को उपलब्ध रखा है। ये मुकाबला दिल्ली के मैदान पर ही खेला जाएगा। जो उनका होम ग्राउंड भी है। उन्होंने साल 2012 में दिल्ली के लिए उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेला था।

सौराष्ट्र के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे मुकाबला

विराट कोहली गर्दन में खिंचाव के कारण सौराष्ट्र के खिलाफ 23 जनवरी से शुरू होने वाले दिल्ली के आगामी मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे लेकिन उन्होंने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) को सूचित कर दिया है कि वह टीम के रणजी ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। दिल्ली के मुख्य कोच सरनदीप सिंह ने पीटीआई से कहा कि विराट ने डीडीसीए अध्यक्ष (रोहन जेटली) और टीम प्रबंधन को बता दिया है कि वह रेलवे के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध हैं।

फर्स्ट क्लास करियर में बना चुके 11000 से ज्यादा रन

विराट कोहली की गिनती भारत के महान खिलाड़ियों में होती है। उनकी टेक्निक और क्लास कमाल की है। एक बार वह क्रीज पर टिक गए, तो बड़ी पारी खेलते हैं। उन्होंने अभी तक अपने करियर में कुल 155 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 11479 रन निकले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम पर 37 शतक दर्ज हैं। वहीं उनका हाईएस्ट स्कोर 254 रन रहा है। दूसरी तरफ 329 लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 15348 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 54 शतक जड़े हैं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क