Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

विराट कोहली सिर्फ 5 कदम दूर हैं इस महत्वपूर्ण आंकड़े से, हासिल करते ही बन जाएंगे 7वें भारतीय खिलाड़ी।

Published on: 20-01-2025

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली का भले ही टेस्ट क्रिकेट में फॉर्म बेहतर ना हो लेकिन इसके बावजूद वनडे फॉर्मेट में सभी को उम्मीद है कि उनका बल्ला आगामी इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में बोलते हुए दिखने वाला है। विराट कोहली का साल 2023 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में बल्ले से जबरदस्त फॉर्म देखने को मिला था वहीं साल 2025 में भी वह कुछ इसी तरह से शुरुआत करना चाहेंगे। कोहली यदि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2 मुकाबले भी खेलते हैं तो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वह एक खास आंकड़ा अपने वनडे करियर में हासिल कर लेंगे जिससे वह सिर्फ 5 कदम दूर हैं।

 

विराट कोहली 300 वनडे मैचों से सिर्फ 5 मुकाबले दूर

वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलता हुआ दिखाई देता है, जिसकी गवाही उनके आंकड़े भी देते हैं। कोहली ने अब तक वनडे फॉर्मेट में कुल 295 मुकाबले खेले हैं, ऐसे में वह अपने 300 वनडे मैच खेलने से सिर्फ 5 मुकाबले दूर हैं। कोहली इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए घोषित हुई टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा हैं। कोहली यदि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कम से कम 2 मैच भी खेलते हैं तो वह चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप स्टेज में 300 वनडे मैच के आंकड़े को हासिल कर लेंगे। कोहली ये मुकाम हासिल करने वाले वनडे क्रिकेट के इतिहास में 7वें भारतीय खिलाड़ी बनेंगे। भारत की तरफ से अब तक सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने अपने करियर में कुल 463 मैच खेले हैं।

भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

    • विराट कोहली – 463 मैच

 

    • एमएस धोनी – 347 मैच

 

    • राहुल द्रविड़ – 340 मैच

 

    • मोहम्मद अजहरुद्दीन – 334 मैच

 

    • सौरव गांगुली – 308 मैच

 

    • युवराज सिंह – 301 मैच

 

    • विराट कोहली – 295 मैच

 

कोहली का चैंपियंस ट्रॉफी में 80 से अधिक का औसत

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली का रिकॉर्ड देखा जाए तो वह काफी शानदार देखने को मिलता है, जिसमें उन्होंने 13 मैचों में खेलते हुए 12 पारियों में 88.16 के औसत से 529 रन बनाए हैं। वहीं कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में भले ही अब तक एक भी शतक लगाने में कामयाब नहीं हुए लेकिन उनके नाम 5 अर्धशतकीय पारी जरूर दर्ज हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 96 रनों का है। कोहली का स्ट्राइक रेट भी चैंपियंस ट्रॉफी में 92.32 का रहा है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क