Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

अपने प्रिय लेखपाल के पुनः स्थानांतरित होकर आने पर ग्रामीण हुए गदगद

Follow

Published on: 24-05-2025

रियाज़अहमद

लखनऊ। सरकारी सेवा में रहकर सरकारी कर्मचारियों को एक तरफ जहां लोगों को अपने पद और दायित्वों की गरिमा बचा पाने में कुछ लोगों को मुश्किल होती है तथा नागरिकों में सरकारी कर्मचारियों को लेकर नकारात्मकता की अधिकता है वहीं कुछ सरकारी कर्मचारी अपनी सरकारी नौकरी को समाज सेवा का टूल बना लेते हैं और वह आम जनमानस के दिलों में राज करने लगते हैं।
ऐसा ही कुछ हुआ लखनऊ जनपद के बीकेटी तहसील अन्तर्गत पारा ग्राम सभा में। यहां जब स्थानांतरित होकर आए लेखपाल रंजीत वर्मा। अपने नेकदिली व सेवा भाव से श्री वर्मा ने गांव के लोगों में ऐसी जगह बनायी कि यहां के लोगों के लिए बहुत ही प्रिय बन गये । कोई पात्र बुजुर्ग,विधवा या दिव्यांग व्यक्ति यदि पेंशन आदि के लिए आता तो ना सिर्फ मुहब्बत से पेश आते बल्कि आवेदन में भरपूर मदद करते और जहां सम्भव होता लोगों की आर्थिक मदद भी करते। कुछ दिनों पहले जब उनका यहाँ से ट्रांसफर हो गया तो ग्रामीणों में मायूसी छा गयी।

तथा उनके दुबारा यहाँ आने की प्रार्थना करने लगे। पारा ग्रामवासियों की दुआ रंग लायी और उनके प्रिय लेखपाल रंजीत वर्मा उनके बीच पुनः स्थानांतरित होकर आ गये यह खबर सुनकर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। श्री वर्मा के पारा गांव आगमन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मो० आवेश व ग्राम प्रधान मो० मतीन ने ग्राम वासियों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता मो० आवेश ने श्री वर्मा का स्वागत करते हुए ग्राम वासियों की भावनाओं का सम्मान कर उन्हें पारा गांव की पुनः जिम्मेदारी देने के लिए उपजिलाधिकारी बीकेटी का भी शुक्रिया अदा किया। तथा कहा कि लेखपाल रंजीत वर्मा गरीबों बेबस लाचार लोगों के मसीहा की तरह हैं बिरले सरकारी कर्मचारी ही ऐसे होते हैं जो श्री वर्मा की तरह अपने क्षेत्रवासियो के दिलों में राज करते हैं । सभी लोगों को श्री वर्मा से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क