Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

5 राष्ट्रीय पुरस्कार, 5 फिल्मफेयर पुरस्कार और 11 कल्ट फिल्मों से बनीं दिग्गज एक्ट्रेस

Follow

Published on: 18-09-2024

बॉलीवुड में खूबसूरती और चार्म के लिए तो कई एक्ट्रेस जानी जाती हैं, लेकिन ऐसी कम ही एक्ट्रेस हैं जो सिनेमा की दुनिया में एक्टिंग के दम पर नाम कमा पाईं। अपनी कमाल की एक्टिंग के चलते एक लंबा और सफल करियर तय करना किसी भी एक्ट्रेस के लिए आसान नहीं होता है, लेकिन शबाना आजमी ने इस पड़ाव को कई सफल फिल्में देकर पार किया और भारतीय सिनेमा की सबसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में गिनी जाने लगीं। शबाना आजमी 1970 और 1980 के बीच आर्ट सिनेमा में अपनी कभी न भूली जाने वाली परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हमेशा ऐसी फिल्में चुनीं, जिसमें उनका किरदार उतना ही अहम था जितना लीड हीरो का। इतना ही नहीं शबाना आजमी जो भी किरदार किए उन्हें जीवांत किया।

शबाना के नाम हैं कई अवॉर्ड्स

शबाना ने कंफर्ट जोन को न चुनते हुए अलग-अलग श्रेणी, नए और अलग किरदार चुने। शबाना आजमी अपनी भूमिकाओं के साथ प्रयोग करने के लिए जानी जाती हैं। यही वजह है कि उनके नाम पांच राष्ट्रीय पुरस्कार और 5 फिल्मफेयर पुरस्कार दर्ज हैं। शबाना आजमी के नाम कई इंटरनेशनल अवॉर्ड्स भी है और इसके साथ ही वो पद्म श्री से भी सम्मानित की गई हैं। आज एक्ट्रेस अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं और इसी खास मौके पर उनके कुछ ऐसे किरदारों और फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने लोगों के दिल और दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी है।

शबाना आजमी की कल्ट फिल्में

    • अंकुर – ये फिल्म साल 1974 में रिलीज हुई। इस फिल्म को श्याम बेनेगल ने बनाया था।

 

    • शतरंज के खिलाड़ी – ये फिल्म साल 1977 में रिलीज हुई। इस फिल्म में शबाना ने चिड़चिड़ी बेगम का किरदार निभाया था। इस फिल्म को सत्यजीत रे ने बनाया था।

 

    • स्पर्श- साल 1980 में आई इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के साथ शबाना की जोड़ी खूब जमी। ये रोमांटिक कहानी थी।

 

    • अर्थ- साल 1982 में शबाना आजमी ने बेवफा पति से चोट खाई महिला का किरदार निभाया। इस फिल्म में उनके साथ स्मिता पाटिल भी थीं।

 

    • मंडी- 1983 में आई इस फिल्म में शबाना एक कोठे वाली के किरदार में थीं। इस फिल्म को भी श्याम बेनेगल ने बनाया था।

 

    • मासूम- ये फिल्म भी साल 1983 में आई थीं। इस फिल्म में एक बार फिर शबाना और नसीरुद्दीन साथ आए। इस फिल्म में भी एक धोखा खाई पत्नी का किरदार था।

 

    • फायर- साल 1996 में ये फिल्म बनी। समय से काफी पहले ही शबाना आजमी ने इस फिल्म में समलैंगिक महिला का किरदार निभाया।

 

    • गॉडमदर- 1999 में आई ये फिल्म रियल लाइफ स्टोरी थी। इस फिल्म में संतोकबेन जडेजा का किरदार निभाती एक्ट्रेस नजर आई थीं।

 

    • मकड़ी- 2002 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘मकड़ी’ तो कोई भी नहीं भूल सकता। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने बच्चों का शिकार करने वाली महिला का रोल निभाया।

 

    • मॉर्निंग रागा- साल 2004 में आई इस फिल्म में शबाना ने गायिका का रोल प्ले किया। इस फिल्म का म्यूजिक भी काफी चर्चा में रहा।

 

    • 15 पार्क एवेन्यू- इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला। इस फिल्म में पहली बार सिजोफ्रेनिया बीमारी पर बात की गई।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क