Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

हिण्डाल्को सी.एस.आर. द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Published on: 12-04-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

रेणुकूट(सोनभद्र)। राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर हिण्डाल्को संस्थान प्रमुख समीर नायक एवं क्लस्टर एच.आर. हेड जसबीर सिंह के मार्गदर्शन एवं सी.एस.आर. प्रमुख अनिल झा के नेतृत्व में हिण्डाल्को, रेणुकूट ग्रामीण विकास विभाग (सी.एस.आर.) द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष दिनांक 11 अप्रैल को भारत में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है तथा साथ ही गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं टीकाकरण हेतु जागरुक करना, गर्भावस्था में किसी भी जटिलता का तुरंत ईलाज तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना है। इसके अतिरिक्त प्रसव पश्चात् माता तथा शिशु के अच्छे स्वास्थ्य एवं सम्पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करना भी राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। हिण्डाल्को, रेणुकूट सी.एस.आर. टीम द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने के साथ ही संबंधित सामाजिक विषयों पर निरंतर जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर रणुकूट के धोबिया टंकी क्षेत्र एवं परिवार कल्याण केन्द्र तथा झारोखुर्द में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 115 बच्चों एवं उनकी माताओं ने हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों में डॉ. डी.पी. सक्सेना एवं डॉ. सुनीता श्रीवास्तव के द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विभिन्न निर्धारित मानकों के आधार पर सबसे स्वस्थ बच्चों का चयन कर उनकी माताओं को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉ. डी.पी. सक्सेना ने माताओं को उनके स्वास्थ्य की देखभाल हेतु जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें बच्चों के शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु प्रेरित किया। हिण्डाल्को, रेणुकूट के सी.एस.आर. अधिकारी रमाकांत शर्मा ने कार्यक्रम में उस्थित माताओं को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए इसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी प्रदान किया तथा साथ ही संस्थागत प्रसव को अपनाने के लिए प्रेरित किया ताकि मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके। इसके अतिरिक्त दुद्धी, म्योरपुर एवं बभनी के विभिन्न गांवों में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन कर ग्रामीण विकास विभाग के सक्रिय कार्यकताओं द्वारा ग्रामीणों को माताओं एवं शिशु स्वास्थ्य हेतु प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल के लिए जागरुक किया। उक्त कार्यक्रमों के आयोजन में ग्राामीण विकास विभाग के क्षेत्र अधिकारी सुभाशिष चक्रवर्ती, प्रदीप सोनी, राजेश सिंह, सचिन सिंह तथा ग्रामीण विकास कार्यकर्ता लालकेश कुशवाहा, दिनेश यादव, हरिहर प्रसाद, विश्वनाथ कुशवाहा एवं समस्त सी.एस.आर. टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क