Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल ने मनाया 76वा गणतंत्र दिवस

Published on: 27-01-2025
  • शहीदों की शहादत में निकाली तिरंगा यात्रा पदाधिकारी का किया गया सम्मान

शकील अहमद 

लखनऊ। 26 जनवरी 2025 को सरोजनीनगर में उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

 

तिरंगा यात्रा और ध्वजारोहण

कार्यक्रम का आरंभ सैनिक ग्राउंड प्रदेश कार्यालय के पास झंडा रोहण से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य करनल राजेश राघव ने उपस्थित भीड़ का संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट अरुण कुमार शुक्ला और वरिष्ठ महामंत्री विनोद सिंह ने भी अपने शब्दों में देशभक्ति पर जोर दिया।

इस अवसर पर संरक्षक के के श्रीवास्तव, प्रदेश के प्रभारी अरविंद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज राय, डॉ ए के सिंह, प्रदेश के महासचिव रबिश श्रीवास्तव, संगठन मंत्री दिलीप द्विवेदी, डॉ राधेश्याम, उपाध्यक्ष अतुल सिंह, संगठन सचिव मनीष कुमार श्रीवास्तव, अयोध्या कुशवाहा, जिला मंत्री संजय मिश्रा, सरोजनी नगर विधानसभा प्रभारी जितेंद्र हजेला शेर, संगठन मंत्री संजय गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ की सरोजनी नगर विधानसभा प्रभारी डॉक्टर अर्चना चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष रेखा तिवारी के साथ करीब सैकड़ो महिलाएं साथ साथ एयरपोर्ट व्यापार मंडल नादरगंज व्यापार मंडल, शांति नगर व्यापार मंडल हाइडिल व्यापार मंडल, गौरी व्यापार मंडल, बिजनौर व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी अपने-अपने बाजारों में झंडा फहराने के बाद झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए और तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर विधायक प्रत्याशी रुद्र दमन सिंह, बबलू सिंह, शिव शंकर सिंह, चाचू, पार्षद रामनरेश रावत के साथ केडी सूरज निर्मल के साथ तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में शामिल हुए।

सम्मान और भोज का आयोजन

तिरंगा यात्रा के समापन के बाद सभी उपस्थित जनों के लिए लड्डू और तहरी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से सरदार जगजीत सिंह को सम्मानित किया गया और उन्हें प्रदेश का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। यह अवसर सभी के लिए गर्व और उत्साह का स्रोत बना रहा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क