Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

नसरल्लाह की मौत पर पाकिस्तान में हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास की ओर कूच कर किया पथराव

Follow

Published on: 01-10-2024
 

कराची: हाल ही में इजराइली सेना के हमले में हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की मौत हो गई थी. नसरल्लाह की हत्या के विरोध में पाकिस्तान के कराची में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारी हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की हत्या का विरोध करने के लिए अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया.

मार्च ने बदला अपना रूट

कराची पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि धार्मिक-राजनीतिक पार्टी मजलिस वहदत मुस्लिमीन (एमडब्ल्यूएम) ने एक रैली का आह्वान किया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी असद रजा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने नियोजित मार्ग से हटकर माई कोलाची रोड पर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर मार्च करने की कोशिश की. पुलिस अधिकारी रज़ा ने कहा, “जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उन्हें शांतिपूर्वक विरोध करने के लिए अपनाए गए मार्ग की याद दिलाई, तो उनमें से कुछ हिंसक हो गए और पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।” प्रदर्शनकारियों के पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये.

पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि कई प्रदर्शनकारियों ने अपना रास्ता बदल लिया और जब वे ‘नेटिव जेट्टी ब्रिज’ के पार अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बाद में उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज किया गया. कराची में रैली को कवर करने वाले संवाददाताओं ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने कुछ पत्रकारों और फोटोग्राफरों को भी पीटा और घायल कर दिया। इस बीच, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने रविवार को पश्चिम एशिया में नागरिकों पर इजरायल के हमलों की निंदा की।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क