Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

UP Bypolls 2024: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव क्यों नहीं हो रहे? CEC राजीव कुमार ने बताई अहम वजह

Follow

Published on: 16-10-2024

 

चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की। हालाँकि, विधानसभा सीटों के लिए 10 सीटों में से, चुनाव आयोग ने केवल नौ के लिए तारीखों की घोषणा की, जिसमें अयोध्या की मिल्कीपुर सीट को छोड़ दिया गया। अयोध्या में भाजपा की हार के बाद इस सीट पर सबकी नजर थी। दोनों ओर से इसको लेकर लगातार तैयारी भी की जा रही है।
मिल्कीपुर में चुनाव की घोषणा क्यों नहीं की गई, इसका जवाब देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जिन सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है, वे वे सीटें हैं जिनके मामले अदालत में हैं। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, उन सीटों को लेकर चुनाव याचिका कोर्ट में दायर की गई है। दरअसल, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने 2022 विधानसभा चुनाव में हारने के बाद हाई कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। ये याचिका सपा के अवधेश प्रसाद के चुनाव जीतने को लेकर दायर की थी। मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है।
हालांकि, अब खबर आ रही है कि गोरखनाथ बाबा एक-दो दिन में अपनी याचिका वापस लेंगे। मिल्कीपुर सीट पर कार्यक्रम घोषित नहीं होने पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। निर्वाचन आयोग द्वारा अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट का कार्यक्रम घोषित नहीं किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने सवालिया निशान लगाया। भदौरिया ने कहा, ‘‘जब नौ सीट पर चुनाव हो रहे हैं तो 10वीं मिल्कीपुर सीट पर क्यों चुनाव नहीं हो सकते हैं? राज्य सरकार ने निर्वाचन आयोग को क्या रिपोर्ट दी है? यह स्पष्ट किया जाना चाहिए।’’
सपा प्रमुख एवं मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र से विधायक अखिलेश यादव के कन्नौज, मुरादाबाद जिले के कुंदरकी क्षेत्र से सपा विधायक जियाउर्रहमान के संभल, आंबेडकरनगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट से विधायक लालजी वर्मा के आंबेडकरनगर, अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट से सपा विधायक अवधेश प्रसाद के फैजाबाद (अयोध्या) से लोकसभा के सदस्य चुने जाने के बाद ये सीट रिक्त हो गई हैं। कानपुर की सीसामऊ सीट से विधायक इरफान सोलंकी को सजा सुनाये जाने की वजह यह सीट रिक्त घोषित है।
इसके अलावा बिजनौर जिले की मीरापुर सीट से राष्ट्रीय लोकदल के विधायक चंदन चौहान (बिजनौर), गाजियाबाद सदर से भाजपा विधायक अतुल गर्ग (गाजियाबाद)] अलीगढ़ जिले के खैर क्षेत्र से भाजपा विधायक अनूप वाल्मीकि (हाथरस), प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रवीण पटेल (फूलपुर), मिर्जापुर के मझवां क्षेत्र के निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के विधायक विनोद कुमार बिंद (भदोही) के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद से विधानसभा की ये सीट रिक्त हैं। फैजाबाद लोकसभा सीट से अवधेश प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी के लल्लू सिंह को हरा जीत दर्ज की थी और सिंह को तीसरी बार जीतने से रोक दिया। चुनाव से पहले 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने से पूरे देश की निगाहें इस सीट के चुनाव पर थीं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क