Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से दुखी शिक्षक,16 सितम्बर को प्रधानमंत्री को भेजेंगे ज्ञापन

Published on: 09-09-2025

रायबरेली। केंद्र सरकार द्वारा सेवा शर्तों में गुपचुप तरीके से किए गए संशोधन और सुप्रीम कोर्ट द्वारा उसे बाध्यकारी बनाने से आहत शिक्षकों ने सोमवार को आपात बैठक की। यह बैठक उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा रायबरेली के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में पूमावि चक अहमदपुर नजूल में संपन्न हुई।

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से सेवा शर्तों में संशोधन और सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पूरा शिक्षक समाज हतप्रभ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने खेल के बीच में नियम बदल दिए हैं, जो अन्यायपूर्ण है।

जिला संघर्ष समिति अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि शिक्षकों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। आगामी *16 सितम्बर को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रायबरेली को सौंपा जाएगा।

10 लाख से अधिक शिक्षकों पर संकट

जिला मंत्री मुकेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि संशोधन से पूरे देश में 10 लाख से अधिक सरकारी शिक्षक बेरोजगारी के खतरे से जूझ रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने कहा कि शिक्षक हमेशा सरकार द्वारा तय किए गए भर्ती मानकों का पालन करके ही चयनित हुए हैं। वही जनपदीय उपाध्यक्ष डॉ. बृज किशोर ने साफ कहा कि अब अपनी आजीविका बचाने के लिए क्रमबद्ध लड़ाई लड़ी जाएगी।

बैठक में जगह-जगह के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने भी अपनी राय रखी

डा. चंद्रमणि बाजपेई ने कहा कि सरकार की मंशा शिक्षक समाज को तबाह करने की है।

जटाशंकर बाजपेई ने सवाल उठाया कि खेल के बीच में नियम बदलना कहां का न्याय है।

डा. संजय सिंह (जगतपुर अध्यक्ष) ने कहा कि अब संघर्ष के अलावा कोई चारा नहीं है।

राकेश द्विवेदी (सरेनी अध्यक्ष) ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय 2 वर्ष बाद लाखों शिक्षकों को सेवा से बाहर कर देगा।

आत्महत्या करने वाले शिक्षक को श्रद्धांजलि

बैठक के अंत में टीईटी विवाद के चलते नौकरी जाने के भय से फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले शिक्षक मनोज साहू को श्रद्धांजलि दी गई। शिक्षकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर दिनेश सिंह, अनुराग शुक्ला, आकाश त्रिपाठी, योगेश सिंह, अमन शुक्ला, अशोक पाल, कमलेश ओझा, राजेश पांडेय, रमेश सिंह, सुरेंद्र यादव सहित तमाम शिक्षक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क