Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

लखनऊ: रिकवरी एजेंट कुनाल शुक्ला की निर्मम हत्या का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Published on: 10-09-2025

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्र के ग्राम दादूपुर में रिकवरी एजेंट की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना बंथरा पुलिस और सर्विलांस सेल दक्षिणी की संयुक्त टीम ने घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों – विवेक सिंह (34 वर्ष) और वसीम अली खान (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

मामला तब सामने आया जब ग्राम दादूपुर में स्वास्तिक एसोसिएट्स के रिकवरी एजेंट कुनाल शुक्ला (26 वर्ष) का शव बरामद हुआ। मृतक के भाई सौरभ शुक्ला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, फील्ड यूनिट और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई, जिसमें सर्विलांस सेल पुलिस उपायुक्त दक्षिणी को भी लगाया गया। तकनीकी व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

हत्या का कारण: अवैध संबंध और पैसों का विवाद

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विवेक सिंह की पत्नी और मृतक कुनाल शुक्ला के बीच अवैध संबंध थे। यही नहीं, दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर भी विवाद चल रहा था। इस कारण विवेक सिंह लगातार मानसिक दबाव में था।

इसी रंजिश के चलते विवेक सिंह ने अपने सहयोगी व परिचित वसीम अली खान के साथ मिलकर कुनाल की हत्या की साजिश रची। हत्या के एवज में विवेक ने वसीम को मकान बनाकर देने का लालच भी दिया था।

हत्या की रात का पूरा घटनाक्रम

आरोपियों ने योजना के तहत कुनाल शुक्ला को शराब पिलाकर नशे की हालत में किया। जब कुनाल सो गया, विवेक ने वसीम को फोन कर बुलाया और बताया कि “मौसम साफ है, कुनाल खर्राटे मार रहा है।” इसके बाद वसीम ऑफिस पहुंचा और कमरे में रखे लोहे के सब्बल से कुनाल पर कई ताबड़तोड़ वार कर दिए। कुनाल के चेहरे पर वार से मौके पर ही उसकी मौत हो गई और खून की छींटें पूरे कमरे की दीवारों पर फैल गए। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत छिपाने के लिए सब्बल को बगल के प्लॉट में फेंक दिया और मृतक का मोबाइल नाले में बहा दिया।

सबूत छुपाने की कोशिश

वसीम ने अपने खून से सने कपड़े पास ही गिट्टी प्लांट पर धोकर एक पॉलिथीन में छिपा दिए। बाद में विवेक ने उसे अन्य कपड़े पहनने को दिए। लेकिन पुलिस की बारीक पड़ताल और सर्विलांस की मदद से दोनों की साजिश का पर्दाफाश हो गया।

पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का सब्बल, खून से सने कपड़े और अन्य सामान बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे काफी समय से कुनाल से परेशान थे और उसी के चलते यह कदम उठाया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क