Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

डेंगू के दो नये मरीज मिले, अस्पताल में भर्ती हुए पांच नये संभावित

Follow

Published on: 24-09-2024

[ad_1]

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर में डेंगू संक्रमण के मामले अब काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इस कारण सदर अस्पताल में बना 10 बेड का डेंगू वार्ड भी अब मरीजों के लिये कम पड़ने लगा है. सोमवार को जहां 4 मरीजों के एलाइजा जांच में डेंगू के दो कंफर्म मरीज पाये गये. वहीं इस दौरान अस्पताल में 5 नये संभावित मरीजों को भर्ती किया गया. जबकि वार्ड में सोमवार तक कुल 10 मरीज इलाजरत है.

चार मरीजों के एलाइजा जांच में मिले दो पॉजिटिव मरीज

सोमवार को सदर अस्पताल में 4 मरीजों का एलाइजा जांच किया गया. इसमें डेंगू के कुल 2 पॉजिटिव मरीज पाये गये. जिसमें सोमवार को शहर के मकससपुर निवासी 35 वर्षीय सहदेव मोदी और दिलवारपुर निवासी 28 वर्षीय मो. शहजाद शामिल है. हालांकि दोनों ही मरीजों के परिजन एनएस-1 पॉजिटिव पाये जाने के बाद दोनों को सदर अस्पताल से लेकर चले गये. वहीं अब जिले में डेंगू के कंफर्म मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो गयी है, जबकि जिले में अबतक दो बार डेंगू का बड़ा विस्फोट भी सामने आ चुका है. जिसमें 16 सितंबर को जहां 8 मरीजों के एलाइजा जांच में 4 पॉजिटिव मरीज मिले थे. वहीं 21 सितंबर को 10 मरीजों के एलाइजा जांच में डेंगू के 5 पॉजिटिव मरीज पाये गये थे.

सोमवार को भर्ती हुए पांच नये संभावित मरीज

सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में सोमवार को 5 नये संभावित मरीज भर्ती किये गये. जिसमें सीताकुंड निवासी 17 वर्षीय सुरूची कुमारी, छोटी मिर्जापुर निवासी 40 वर्षीय मुकेश कुमार, बरियारपुर निवासी 36 वर्षीय संटू कुमार यादव, बाड़ा निवासी 45 वर्षीय चंदन कुमार तथा चुरंबा निवासी 16 वर्षीय मो. माज शामिल है. जबकि पूर्व से अस्पताल के डेंगू वार्ड में एलाइजा पॉजिटिव डेंगू का कंफर्म मरीज फौजदारी बाजार निवासी 30 वर्षीय प्रीतम कुमार, संभावित मरीज फौजदारी बाजार निवासी 55 वर्षीय रामचंद्र साह, मिर्जापुर निवासी 35 वर्षीय प्रीतम कुमार, हसनगंज निवासी 26 वर्षीय रंजन कुमार तथा तौफिर निवासी 18 वर्षीय दिवेश कुमार इलाजरत है. इस कारण सोमवार को डेंगू वार्ड में कुल इलाजरत मरीजों की संख्या 10 रही.

कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षक

सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि सोमवार को एलाइजा जांच में दो पॉजिटिव मरीज पाये गये. जबकि पांच भर्ती संभावित मरीजों का सैंपल एलाइजा जांच के लिये भेजा गया है.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

[ad_2]

Source link

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क