Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

टीवी की ‘मधुबाला’ शादी के 9 साल बाद बनीं मां, 10वें महीने में बेटी को दिया जन्म

Follow

Published on: 23-10-2024

हाल ही में टीवी के चर्चित कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने फैंस के साथ बेटी के जन्म का ऐलान किया था। कपल ने अपनी बेटी की पहली झलक भी फैंस संग शेयर की। इस गुडन्यूज के बाद प्रिंस और युविका के सेलिब्रिटी दोस्तों के अलावा फैंस ने भी बधाई देना शुरू कर दिया। अब टीवी की एक और हसीना के घर किलकारी गूंजी है। टीवी की फेमस एक्ट्रेस दृष्टि धामी मां बन गई हैं। दृष्टि धामी शादी के 9 साल बाद मां बनी हैं और वो भी 10वें महीने में। एक्ट्रेस ने इसी सोमवार को बताया था कि 41 हफ्ते बाद भी उनकी डिलीवरी नहीं हुई है और अगले ही दिन उन्होंने फिर एक पोस्ट शेयर किया और बताया की वह मां बन गई हैं।

दृष्टि धामी बनीं मां

मंगलवार को दृष्टि ने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी फैंस के साथ शेयर की और बताया कि वह मां बन चुकी हैं। दृष्टि 10 महीने से अपनी बेटी के जन्म का इंतजार कर रही थीं, जो अब जाकर खत्म हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने 22 अक्टूबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की।

दृष्टि धामी का पोस्ट

दृष्टि धामी ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसके साथ फैंस को अपनी बेबी गर्ल के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने वीडियो के साथ एक शानदार सा कैप्शन भी लिखा। अभिनेत्री ने लिखा- ‘स्वर्ग से सीधे हमारे हृदय में एक नया जीवन, एक बिल्कुल नई शुरुआत। 22.10.24 वह यहां है! उत्साहित माता-पिता दृष्टि और नीरज।’ माता-पिता बनने के बाद दृष्टि और उनके पति नीरज खेमका बेहद खुश हैं।

प्रेग्नेंसी के 10वें महीने में हुई डिलीवरी

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए फैंस और फॉलोअर्स के साथ ही कई सितारों ने भी दृष्टि को बधाई दी है। दृष्टि धामी ने 2015 में बिजनेसमैन नीरज खेमका से शादी की थी। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने शादी के 9 साल बाद प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी ड्यू डेट पर भी मजेदार वीडियो शेयर किया था और बताया था कि ड्यू डेट निकल जाने के बाद अब भी उनकी डिलीवरी नहीं हुई है।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क