Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

टीएसआई प्रवीन त्रिपाठी ने खोया हुए बैग को किया सही सलामत सुपुर्द

Published on: 15-05-2024
  • ट्रैफिक पुलिस ने किया सराहनीय कार्य, युवक को बुलाकर किया बैग उसके हवाले

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ में जहा ट्रैफिक पुलिसकर्मी भीषण गर्मी में भी खड़े होकर भीषण ट्रैफिक जाम को बड़ी मुस्तैदी संभाले हुए है और अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं। वही ट्रैफिक पुलिस ने खोया हुए बैग को सुपुर्द करके एक सराहनीय कार्य किया। क्षेत्रीय टीआई आशुतोष त्रिपाठी और सह टीआई अभय राय के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान दिन बुधवार की सुबह शहीद पथ टीएसआई प्रवीन त्रिपाठी को पास खड़े एक ऑटो में बैग मिला , जिसमे कुछ दस्तावेज , आई डी कार्ड, कपड़े , एटीएम कार्ड व अन्य डॉक्यूमेंट्स मिले।

टीएसआई प्रवीन त्रिपाठी ने बताया कि मिले आईडी कार्ड से मोबाइल नंबर लेकर तत्काल फोन करके बुलाया और सही सलामत बैग बबलू यादव को सुपुर्द कर दिया । आईडी कार्ड के अनुसार जिसका बैग खो गया था उसका नाम बबलू यादव है, जो जीवनदायनी स्वास्थ्य विभाग लखनऊ का एंबुलेंस कर्मचारी चालक है,जो जाते समय अपना बैग ऑटो में भूल कर चला गया था, उसी समय ट्रैफिक पुलिस की नजर पड़ते ही मौके पर पहुंचकर टीएसआई प्रवीन त्रिपाठी ने बैग को अपने कब्जे में लेकर चेक किया और बबलू यादव को फोन करके बुलाया।

उसे सही सलामत उसका बैग सुपुर्द कर दिया। बैग पाकर बबलू यादव बहुत खुश हुआ और उपस्थित सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बहुत धन्यवाद दिया व भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस कार्यवाही में टीएसआई के साथ सिपाही प्रशांत गंगवार, राजनदीप, सुरेंद्र यादव और दिलीप सिंह भी ड्यूटी के दौरान तैनात रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क