Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

पत्रकार के साथ टीएसआई आसिफ अख्तर ने की मारपीट, माइक आईडी व मोबाइल भी तोड़ा

Published on: 18-12-2023
  • राजधानी प्रेस क्लब के संरक्षक एवं पत्रकार बंधुओ ने राज्य सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह को दिया ज्ञापन
  • डीसीपी ट्रैफिक साउथ ने टीएसआई आसिफ अख्तर को लाइन हाजिर करने का दिया आश्वासन

शकील अहमद

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी सरकार जहां पत्रकारों के प्रति सुरक्षा व व्यवहार को सुधारने पर पुलिस प्रशासन को आए दिन कड़े निर्देश दे रही है, वहीं आज भी लखनऊ में पत्रकारों के साथ निंदनीय घटना घटित हो रही है, ऐसे ही एक मामला सरोजनी नगर क्षेत्र में संज्ञान में आया, जिसमे राष्ट्र नमन समाचार पत्र के सरोजनी नगर संवाददाता संदीप शुक्ला अपने निजी कार्य हेतु दिनांक 17 दिसंबर 2023 को दोपहर करीब 3 बजे के आसपास आशियाना थाना क्षेत्र के औरंगाबाद पुल के पास गए हुए थे।

वहां तैनात टीएसआई आसिफ़ अख्तर ने मोटरसाइकिल रुकवाया तो पत्रकार ने अपना परिचय दिया ,परिचय सुनते ही टीएसआई अभद्रता करने लगें और वहां तैनात ट्राफिक पुलिस कर्मियों को साथ लेकर संदीप शुक्ला को पास बने पुलिस बूथ में बलपूर्वक घसीट ले गए जहां पत्रकार का फोन पटककर तोड़ दिया, माइक भी तोड़ दी और मारपीट करने लगे।

उसके बाद अपराधियों की तरह थाना आशियाना लेकर पहुंचे जहां बताया कि शराब पीकर गाड़ी चला रहा था, पर जांच में यह बात गलत साबित हुई तो पत्रकार संदीप शुक्ला को अन्य केस में फंसाने की कोशिश करने लगे। उसमें भी सफल नहीं हुए तो धमकियां देते हुए समझौता कर लिया पर उस समझौते में पत्रकार संदीप शुक्ला की ओर से किसी भी व्यक्ति के हस्ताक्षर नहीं है।

लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में शहीद पथ पर बिजनौर अंडरपास बिट टीएसआई आसिफ अख्तर के खिलाफ कार्यवाही हेतु सोमवार को राजधानी प्रेस क्लब के संरक्षक संजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश परिवहन राज्य मंत्री दया शंकर सिंह जी को पत्रकार बंधुओं ने मिलकर ज्ञापन दिया। मौके पर उपस्थित पत्रकार बंधुओ ने टीएसआई आसिफ अख्तर को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की।

राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल डीसीपी ट्रैफिक हिरदेश कुमार से बातचीत की। परिणाम स्वरूप डीसीपी ट्रैफिक साउथ ने तत्काल टीएसआई आसिफ अख्तर को लाइन हाजिर करते हुए उक्त पर जांच पड़ताल करने का आश्वासन दिया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क