Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एनटीपीसी सिंगरौली में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “तिरंगा यात्रा” का हुआ भव्य आयोजन

Published on: 14-08-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय भावनाओ को सशक्त करने के लिए 02 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” योजना प्रारम्भ की गयी है जिसके तहत 14 अगस्त 2025 को प्रातः 06:00 बजे डॉ. अंबेडकर भवन, श‍क्तिनगर से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना द्वारा देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने के उद्देश्य से किया गया। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व परियोजना प्रमुख संदीप नायक द्वारा किया गया। यात्रा में एनटीपीसी के कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, स्थानीय नागरिकों तथा बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सीआईएसएफ कर्मियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभागिता किया।। इस अवसर पर संदीप नायक ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से देशप्रेम की भावना प्रबल होती है और सामाजिक एकता को भी बल मिलता है। एनटीपीसी परिवार की ओर से इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सहभागियों का हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के जोसफ बास्टियन, मुख्य महाप्रबंधक (ऑपरेशन एंड मेंटेनेन्स), रश्मि रंजन मोहंती, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), पीयूष श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (बीई एंड रसायन), सीआईएसएफ़ कमांडेंट, विवेक आर्य, सिद्धार्थ मण्डल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), नरेश कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), डॉ ओम प्रकाश, उप महाप्रबंधक (मा०सं० एवं राजभाषा) अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, एनटीपीसी कर्मचारियों के परिवार जन, संत जोसफ स्कूल के प्राचार्य विंसेंट पेरेरा, विवेकानंद स्कूल के प्राचार्य, नरेंद्र भूषण और गोपाल तिवारी, यूनियन एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण आदि सम्मिलित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क