Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

चिलब्लेन्स का इलाज: सर्दी से उंगलियां हो जाएं नीली, तो इन उपायों को अपनाएं और जल्दी पाएं राहत।

Published on: 13-01-2025

सर्दियों में मौसम में हम सभी को कई तरह की समस्याएं होती हैं। इन्हीं समस्याओं में एक है पैरों की उंगलियों में सूजन हो। ठंड की वजह से उंगलियों में खुजली होने लगती है और यह लाल और नीली पड़ जाती है। बता दें कि ऐसी स्थिति तब होती है, हाथों-पैरों में ब्लड की पर्याप्त आपूर्ति न हो सके। लेकिन इसमें घबराने वाली बात नहीं है। अगर सर्दियों में आपके साथ भी यह समस्या होती है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक्सपर्ट द्वारा बताए गए कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप इस समस्या से बच सकते हैं।

चिलब्लेन्स से कैसे पाएं राहत
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो इस समस्या के होने पर आपको ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। आपको अपनी डाइट में अखरोट और फ्लैक्स सीड्स को शामिल करना चाहिए। क्योंकि यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और ब्लड की आपूर्ति को बेहतर होती है। इससे हाथों और पैरों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से होता है।
इसके साथ ही आपको आयरन से भरपूर फूड आइटम जैसे- चुकंदर और पालक जैसी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करता चाहिए। इससे बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। क्योंकि जब शरीर में आयरन की कमी होती है, तो ब्लड सर्कुलेशन में बाधा आती है। इससे पैरों में सूजन और रंग में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
चिलब्लेन्स की समस्या से बचने के लिए आपको हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। हल्दी में इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द और सूजन से राहत देने का काम करते हैं। हल्दी वाला दूध पीने से शरीर को अंदर से गर्मी मिलती है और यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।
सर्दियों में मौसम में यह जरूरी होता है कि आप खुद को ठंड से बचाकर रखें। आपको अपने हाथों और पैरों को भी ठंड से बचाकर रखना चाहिए। सर्दियों में आप हाथ-पैरों को गर्म रखने के लिए गर्म दस्ताने और मोजे आदि पहनें। जिससे उंगलियों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है।
शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए आप नियमित रूप से कुछ शारीरिक गतिविधियां कर सकते हैं। जैसे पैदल चलना, दौड़ना या फिर हल्की एक्सरसाइज करना। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
आप हाथों और पैरों को ठंड से बचाने के लिए हल्की मालिश कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और नसों का खिंचाव भी कम होता है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क