Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

ट्रैवल टिप्स: काठमांडू की इन प्रसिद्ध जगहों को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा, प्रकृति की गोदी में सुकून के पल बिताएं।

Published on: 23-01-2025

अगर आप पार्टनर के साथ कम बजट में भारत से कहीं बाहर घूमने जाना चाहते हैं। तो नेपाल बेस्ट जगह हो सकती है। अन्य विदेशी लोकेशन के मुकाबले नेपाल घूमना सस्ता पड़ेगा। नेपाल के काठमांडू शहर में ऐसी कई फेमस जगहें हैं, जहां पर हर दिन पर्यटकों की भीड़ रहती है। काठमांडू की इन फेमस जगहों पर लोग दूर-दूर से आते हैं। काठमांडू की यह जगहें इतनी ज्यादा अच्छी व खूबसूरत हैं कि आपको यहां पर घंटों रुकने का मन करेगा। प्रकृति के आकर्षक दृश्यों के साथ जंगल के बीच ट्रेकिंग कर आपका दिन बन जाएगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको काठमांडू की कुछ फेमस जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

गार्डन ऑफ ड्रीम्स
बता दें कि सपनों के इस बगीचे की खूबसूरत देख आपका मन मोहित हो जाएगा। यह काठमांडू का एक फेमस लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। आप यहां पर आकर सुकून के दो पल बिता सकते हैं। इस गार्डन को 1920 के दशक में बनाया गया था।
आप जैसे ही इस गार्डन में एंट्री करेंगे, तो आपको यहां पर हरी घास, रंग-बिरंगे फूल और फव्वारे लगे दिखेंगे। काठमांडू एक व्यस्त शहर है और शांति का एहसास करने के लिए आप यहां आ सकते हैं।
तौदाहा झील
काठमांडू से लगभग 6 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में तौदाहा झील स्थित है। इस झील का पानी शांत और मीठा है। हरी-भरी पहाड़ियों और दलदली भूमि वाली इस जगह पर पर्यटकों की भीड़ लगती है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों, पक्षी प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए काफी अच्छी है।
पशुपतिनाथ मंदिर
बागमती नदी के तट पर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर दुनिया के सबसे अच्छे मंदिरों में से एक है। यह मंदिर काठमांडू शहर के केंद्र से लगभग 5 किलोमीटर पूर्व में है। इस मंदिर में दर्शन के लिए आने के लिए आपको बस, टैक्सी या फिर निजी वाहन लेना होगा।
स्वयंभू मंदिर
इन जगहों के अलावा आप स्वयंभू मंदिर में भी परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ दर्शन के लिए जा सकते हैं। काठमांडू से करीब 2 किमी दूर वेस्ट में यह मंदिर स्थित है। इस मंदिर को लोग बंदर मंदिर के नाम से जानते हैं। काठमांडू घाटी के ऊपर एक पहाड़ी पर स्वयंभू मंदिर स्थित है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क