Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम

Follow

Published on: 20-09-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।

सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन के बीच कड़ी का कार्य करते हैं। उनकी जिम्मेदारी न केवल मतदान केंद्रों की निगरानी करना है बल्कि मतदान कर्मियों को सहयोग, आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, विधि-व्यवस्था बनाए रखना तथा मतदाताओं को निर्भीक वातावरण उपलब्ध कराना भी है।

सेक्टर पदाधिकारी की भूमिका – मतदान केंद्रों का नियमित निरीक्षण, मतदान दलों को सहयोग, मतदान सामग्री एवं मशीनों की उपलब्धता और बुनियादी सुविधाओं की सुनिश्चितता।

सेक्टर पुलिस अधिकारी की भूमिका – मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील केंद्रों पर सतर्कता, विधि-व्यवस्था बनाए रखना और मतदाताओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना। प्रशिक्षकों ने बताया कि सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी मिलकर निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि वे जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करें। निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क