Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक

Follow

Published on: 13-08-2025

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), उप विकास आयुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, डीटीओ, एसडीएम, डीएसपी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी हुए शामिल

सड़क दुर्घटना में पिछले एक माह में 11 लोगों की हुई मृत्यु, हेलमेट नहीं पहनने के कारण गई 9 की जान, 16 गंभीर घायलों में हेलमेट पहनने के कारण 5 लोगों की जान बची

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित की गई । पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री ऋषभ गर्ग, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र, एसडीएम धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला श्री अजीत कुजूर, डीएसपी ट्रैफिक श्री नीरज, डीएसपी हेडक्वार्टर श्री भोला प्रसाद व अन्य डीएसपी, एमवीआई श्री सूरज हेंब्रम समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए ।

बैठक में मानगो में होने वाले ट्रैफिक जाम के समाधान पर विमर्श किया गया। उपायुक्त ने कहा कि एमजीएम अस्पताल के शिफ्ट होने के बाद जाम में एंबुलेंस या अन्य आकस्मिक सेवा प्रदाताओं के परिवहन में बाधा उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है।

उन्होने सिटी एसपी, डीटीओ और ट्रैफिक एसपी को विस्तृत कार्ययोजना बनाते हुए जाम फ्री करने के उपाय एवं ट्रैफिक प्लान समर्पित करने के निर्देश दिए। साथ ही ओवरलोडिंग के विरूद्ध सघन अभियान चलाने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया।

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय, सड़क सुरक्षा नियमों के सख्ती से अनुपालन के साथ-साथ हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान एवं अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में पाया गया कि जुलाई माह में 24 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिनमें 11 लोगों की मृत्यु तथा 16 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए।

समीक्षा में पाया गया कि 9 व्यक्ति ऐसे थे जिनका हेलमेट नहीं पहनने के कारण जान चली गई। वहीं 16 गंभीर घायलों में 5 लोगों की जान इसलिए बच पाई क्योंकि उन्होने हेलमेट पहना था। उपायुक्त ने जिला में नो हेल्मेट-नो पेट्रोल के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश देते हुए ट्रैफिक पुलिस को भी सख्ती से जांच अभियान चलाने की बात कही।

उपायुक्त द्वारा एनएच-33 में होटल सिटी इन एवं डिमना चौक के नजदीक के दो ब्लैक स्पॉट पर उठाए गए सुरक्षात्मक उपायों की समीक्षा कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ताकि दोनों स्थल ब्लैक स्पॉट की सूची से बाहर आएं। घूमावदार या अंधा मोड़ के समीप स्लाइडिंग बैरियर लगाने, ब्लैक स्पॉट में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने की बात एनएचएआई प्रतिनिधि एवं आरसीडी के कार्यपालक अभियंता को कही गई।

हिट एंड रन के लंबित 35 मामलों में इंश्योरेंस कंपनी के पास लंबित 9 मामलों को इस माह में सेटल कराने का निर्देश दिया गया। अन्य लंबित मामलों में भी यथाशीघ्र प्रभावित परिवारों को मुआवजा भुगतान हेतु निर्देशित किया गया।

345 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, ट्रैफिक पुलिस ने 18 लाख रू. से जुर्माना वसूला

जुलाई माह में सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना पर 345 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया गया। वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालक और बिना सीटबेल्ट के चारपहिया वाहन चालकों समेत यातायात नियमों के उल्लंघन के अन्य मामलों में 18 लाख 38 हजार रू. जुर्माने की वसूली की गई । 6848 नए ड्राइविंग लाइसेंस बनाये गए जिनमें 6112 पुरूष एवं 736 महिलाएं हैं ।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क