Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

डी ए वी ककरी में शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन

Published on: 26-06-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

सोनभद्र। डी ए वी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककरी परियोजना (एन.सी.एल.) सोनभद्र में 26 जून 2025 को डी.ए.वी. शैक्षिक उत्कृष्टता केंद्र-नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित कक्षा शिक्षण क्षमता निर्माण एवं संवर्धन के अंतर्गत शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए (23 जून से 25 जून तक) तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन आयोजक प्राचार्या श्रीमती रचना दुबे के हाथों प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ।

प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक स्तर के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए आयोजित इस कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य, डी ए वी रिहंदनगर एवं पर्यवेक्षक,प्रशिक्षण कार्यशाला राजकुमार ने अपने उद्बोधन में क्षमता निर्माण संवर्धन कार्यशाला के सकुशल सम्पन्न होने की बधाई दी। नई शिक्षा नीति के स्वप्नों और आकांक्षाओं को अपना मिशन मानते हुए इस कार्यशाला का हेतु नवाचार, सूचना प्रौद्योगिकी, वैदिक और सांस्कृतिक मूल्यों द्वारा विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण करना है।

सहायक क्षेत्राधिकारी एवं क्षेत्रीय समन्वयक,(डी ए वी स्कूल्स,यू पी जोन-डी) डॉ अंकुर भाटिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में आयोजक प्राचार्या डी ए वी ककरी श्रीमती रचना दुबे,विषय विशेषज्ञ एवं मुख्य प्रशिक्षक कंप्यूटर विज्ञान अश्वनी सिंह और प्रवीण श्रीवास्तव,मुख्य प्रशिक्षक सामाजिक विज्ञान श्रीमती निशा चौबे और राजीव चक्रवर्ती,मुख्य प्रशिक्षक हिंदी सत्यम शिवम चतुर्वेदी और श्रीमती माधुरी तिवारी, मुख्य प्रशिक्षक संगीत संतोष सोनी, मुख्य प्रशिक्षक खेल एस आर दास, मुख्य प्रशिक्षक कला जय सिंह, मुख्य प्रशिक्षक कंप्यूटर विज्ञान प्रेम देव, मुख्य प्रशिक्षक पुस्तकालय विज्ञान मनोरंजन शर्मा आदि ने अपनी सक्रिय भूमिकाओं का निर्वहन किया।

इस अवसर विशेष पर सायंकालीन संगीत सरगम का भी आयोजन किया गया जिसमें इस जोन के सभी विद्यालयों के संगीत प्रेमियों और गायक-गायिकाओं ने विद्यालय परिसर को गीत-संगीतमय बना दिया। कार्यशाला के अंत में डी ए वी पब्लिक स्कूल्स यू पी जोन डी के सहायक क्षेत्राधिकारी अंकुर भाटिया ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को कार्यशाला में सीखी गई नवाचार आधारित गतिविधियों और तकनीकियों को सीखकर उसे अपनी कक्षा में मौलिक क्रियान्वयन करने पर ज़ोर दिया।

विद्यालय में आने वाले अतिथि आगंतुकों ने अपने पृष्ठभूमि पोषण में विद्यालय द्वारा किए गए उत्तमोत्तम अतिथि सत्कार के लिए आयोजक महोदया का कोटिशः आभार जताया। अपने धन्यवाद ज्ञापन में आयोजक प्राचार्या ने इसे सफ़ल बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले शिक्षण और शिक्षणेतर कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क